Smartphone Tricks: क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन को ऑन करने के लिए आपको पावर बटन की जरूरत नहीं होती है. जानिए क्या है ये ट्रिक.
1/6स्मार्टफोन में पावर बटन सबसे अहम हिस्सा होता है. फोन को ऑन और ऑफ करने के लिए ये ही बटन काम आता है. इसके अलावा आपके स्मार्टफोन को यदि री स्टार्ट करना हो तो भी पावर बटन की जरूरत होती है.
2/6पावर बटन कई बार खराब हो जाता है. इस कारण आपका स्मार्टफोन डिब्बा बनकर रह जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन को ऑन करने के लिए आपको पावर बटन की जरूरत नहीं होती है.
3/6एंड्रॉइड के नए फीचर के तहत स्मार्टफोन को ऑन करने के लिए पावर बटन को प्रेस नहीं करना होगा. इसके लिए आपको स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं.
4/6सेटिंग्स के अंदर Lock Screen & Wallpaper ऑप्शन को सिलेक्ट करें. इसके बाद आपके सामने Smart Screen on/Off का ऑप्शन आएगा.
5/6आपके सामने तीन ऑप्शन आएंगे इसमें आपको Double tap to turn off का ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
6/6आप जैसे ही ऑप्शन को क्लिक करेंगे तो ये फीचर एक्टिवेट हो जाएगा. इसके बाद जैसे ही अपने स्क्रीन पर डबल टैप करेंगे तो स्मार्टफोन अपने आप ON हो जाएगा. आप पिन, फिंगर प्रिंट सेंसर या पैटर्न के जरिए अपने स्मार्टफोन को खोल सकते हैं.