Smartphone Tricks: आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में किसकी नजर है, इसे आप चुटकियों में पता लगा सकते हैं. जानिए क्या है ये ट्रिक.
1/8स्मार्टफोन पर जब आप प्लेस्टोर पर कोई ऐप डाउनलोड करते हैं, तो कई बार आप जाने अनजाने कॉन्टैक्ट लिस्ट का एक्सेस दे देते हैं.
2/8आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में किस ऐप की नजर है, इसे आप चुटकियों में पता लगा सकते हैं. एंड्रॉइड यूजर सेटिंग्स में जाएं.
3/8ऐप्स और नोटिफिकेशन पर टैप करें. See all apps या Application Manager पर टैप करें.
4/8App permissions ढूंढें और टैप करें. कुछ फोन्स में यह Advanced के अंदर हो सकता है.
5/8यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी जिन्हें आपके कॉन्टैक्ट तक पहुंचने की परमिशन दी है. आप हर ऐप के आगे टॉगल स्विच को ऑन या ऑफ करके अनुमति को चालू या बंद कर सकते हैं.
6/8iPhone यूजर सेटिंग्स ऐप खोलें. नीचे स्क्रॉल करें और Privacy पर टैप करें. Contacts पर टैप करें.
7/8यहां आपको उन सभी ऐप्स की लिस्ट दिखाई देगी जिन्होंने आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट के एक्सेस का अनुरोध किया है.
8/8आप हर ऐप के आगे टॉगल स्विच का इस्तेमाल करके परमिशन को चालू या बंद कर सकते हैं.