Smartphone tips and tricks: आप यदि स्मार्टफोन अपने बच्चों के हाथ में देते हैं तो कुछ सेटिंग्स को ऑन कर दें. जानिए क्या है ये सेटिंग.
1/6स्मार्टफोन के लगभग हर कीबोर्ड में ऑटो टाइप की सुविधा होती है. कई बार फोन से मैसेज भेजते वक्त कुछ ऑफेंसिव वर्ड भी कीबोर्ड दिखाने लगता है.
2/6खासकर बच्चे जब दूसरे के स्मार्टफोन से मैसेज भेजते हैं तो जाने-अनजाने में उन्हें ऑफेंसिव शब्दों के बारे में पता चल जाता है. इससे बचने के लिए आप एक सेटिंग को जरूर ऑन कर दें. इससे बच्चे के सामने ऐसे ऑफेंसिव शब्द नहीं आएंगे.
3/6सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाएं, थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो Additional Settings का ऑप्शन नजर आएगा.
4/6Additional Settings के अंदर Keyboard and input Method पर क्लिक करें. इसके बाद Manage Keyboard ऑप्शन पर क्लिक करें.
5/6Manage Keyboard के अंदर G Board पर टैप करें. इसके बाद Text Correction ऑप्शन के अंदर जाएं.
6/6आपके सामने Block Offensive Words का ऑप्शन नजर आएगा. उसके सामने दिख रहे टॉगल को ऑन कर दें. इसके बाद कोई भी ऑफेंसिव शब्द नजर नहीं आएगा.