अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है लेकिन, आखिरी एक फीसदी बैटरी काफी देर तक साथ देती है. जानिए क्या है इसका कारण.
1/6स्मार्टफोन के फीचर्स को जब चेक किया जाता है तो बैटरी साइज और बैटरी लाइफ पर भी ध्यान दिया जाता है.
2/6अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है लेकिन, आखिरी एक फीसदी बैटरी काफी देर तक साथ देती है.
3/6स्मार्टफोन पर लिथियम आयन बैटरी होती है. ये उल्टी गिनती यानी 100, 99, 98 के हिसाब से घटती है.20 फीसदी से कम होकर पांच होने में बिल्कुल भी वक्त नहीं लगता है.
4/6बैटरी लाइफ इस बात पर निर्भर करती है कि आपका स्मार्टफोन कितना पुराना है. साथ ही कितनी ऐप्स बैकग्राउंड में चल रही है. साथ ही तापमान का भी बैटरी पर असर पड़ता है
5/6फोन की आखिरी एक फीसदी बैटरी काफी वक्त तक चलती है. इसका कारण है कि स्मार्टफोन में एक खास सॉफ्टवेयर होता है. ये सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज करता है और स्मार्टफोन की ताकत को बचाता है.
6/6सॉफ्टवेयर की मदद से घड़ी और ट्रैकिंग सिस्टम काम करता है. इसी कारण जब आप स्मार्टफोन को काफी वक्त बाद दोबारा स्टार्ट करते हैं घड़ी एकदम ठीक वक्त बताती है.