Smartphone Battery Savings Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल आप पूरे दिन करते होंगे. उसकी बैटरी थक हारकर शाम तक दम तोड़ ही देती होगी. लेकिन कुछ लोगों के साथ उलटा भी है. फोन की बैटरी को उन्हें बार-बार चार्ज करना पड़ता है. अगर आपका फोन भी बैटरी के मामले में आपको रुलाता है, बार-बार आपको उसे चार्ज करना पड़ता है तो हम आपके लिए ऐसी ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को एक्सपैंड कर सकते हैं. जानिए ट्रिक.
1/6सबसे पहले आपको बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए अपने फोन्स में कुछ सेटिंग्स करनी होगी. इन 5 सेटिंग्स को करने के बाद आपके फोन की बैटरी चकाचक चलेगी.
2/6अपने फोन में चेक कीजिए कहीं बेवजह ब्लूटूथ तो नहीं ओपन हो रखा. क्योंकि कई बार आप फोन में सॉन्ग्स सुनते-सुनते फोन में Bluetooth खुला छोड़ देते हैं. अगर वो फिलहाल आपके यूज में नहीं है तो उसे तुरंत ऑफ कर दें.
3/6बैटरी बचानी है तो फोन में कितने हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट चल रहा है वो भी चेक करना होगा. अगर ज्यादा है तो उसे कम पर सेट कर दें.
5/6फोन में आप एक साथ कई ऐप्स यूज करते होंगे. जब एक ऐप का यूज हो जाता है तो दूसरे को बंद करना भूल जाते हैं. ऐसे में बैकग्राउंड में ये ऐप्स आपकी बैटरी को खत्म करते हैं. इसके लिए यूज में न आने वाले ऐप्स को बंद कर दें.
6/6जब आप घर में होते हैं तो Wifi यूज करते हैं और बाहर जाते ही Wifi डिसकनेक्ट हो जाता है. वहीं बाहर निकलते ही मोबाइल डेटा ऑन हो जाता है और Wifi ऑन रह जाता है. ऐसे में जरूरत पड़ने पर ही जरूरी सेटिंग्स को ऑन रखें. वरना वो भी बैटरी खर्च होने के पीछे का जिम्मेदार बन जाता है.