Samsung BeSpoke AI: अगर आपको एक ऐसा फ्रिज मिल जाए, जिसमें Recipes तैयार करने से लेकर आप सोशल मीडिया (Instagram, Facebook, Twitter) तक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं इस फ्रिज में जितने इंग्रीडियंट्स होंगे, उन सबको मिलाकर ये एक Recipe तैयार करके देगा. ये कोई आम फ्रिज नहीं है, इसमें Vision AI है जो SmartThings के साथ मिलकर कमाल की टेक्नोलॉजी दिखाता है. इस फ्रिज का नाम 809L 4-Door Flex French Door Bespoke Family Hub है, जिसमें BeSpoke AI टेक्नोलॉजी है. आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये फ्रिज.
1/8इस फ्रिज में 4 डोर है, जिसके सैकंड फ्रंट डोर में एक स्क्रीन लगी है. ये स्क्रीन AI Vision से लैस है. ये स्क्रीन अंदर रखे सभी सामान की डीटेल कलेक्ट करके रखता है. साथ ही ये अंदर रखे सभी सामान की रेसिपी भी आपको सजेस्ट करता है.
2/8इस स्क्रीन में आप Spotify, अमेजन म्यूजिक सुनने से लेकर कई काम कर सकते हैं. साथ ही इसे SmartThings ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं, जिससे कि फ्रिज का पूरा डेटा आपके फोन में आ जाएगा.
3/8स्मार्टथिंग ऐप Cooking, Energy, Air Care, Clothing Care, Pet Care, Home Care से लेकर हर चीज का डेटा रखता है. यानी आपका ये फ्रिज आपकी एनर्जी सेव करते हुए सभी काम चुटकियों में निपटा देगा.
4/8फ्रिज में Google Photos, Google Drive, Cloud से लेकर Memo, Calender तक सबकुछ है. यानी जो भी पिक्चर क्लिक करेगा, या आप इसमें अपलोड करना चाहते हैं वो आप गूगल के जरिए कर सकते हैं. साथ ही आपने कब किसके साथ डिनर किया, ये उसका भी रिकॉर्ड रखता है.
5/8ये फ्रिज आपकी कितनी एनर्जी सेव करता है, उसका डेटा भी शो करता है. यानी आपका AC अब तक कितना चल चुका है, TV कितना चला और Refrigerator अब तक कितना परफॉर्म कर चुका है. ये सब बताता है.
6/8आपका डिवाइस कैसा परफॉर्म कर रहा है. क्या फ्रिड ऑन है? अच्छे से काम कर रहा है? Device Care सब बताता है. यानी Device Status- No issues, Need to check- No issues, Device Care- Working properly और Water filter- Good.
7/8आप इस फ्रिज के साथ Oven, Induction, Microwave, Oven 2 को कनेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए मल्टीपल ऑप्शंस है. साथ ही नीचे लिस्ट में फ्रिज में रखे इंग्रीडियंट्स के हिसाब से Recipes सजेस्ट की जाएंगी.
8/8आप इस फ्रिज में क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं. यानी अगर आपको इंस्टाग्राम चलाना है तो वो भी चला सकते हैं. YouTube पर वीडियोज देखनी है तो वो भी देख सकते हैं.