Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज से शुरू हो गई है. M सीरिज का ये लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इस फोन की बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसमें 7,000mAh की काफी बड़ी बैटरी दी गई है. ग्राहक इस फोन को अमेजन, सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के खरीद सकते हैं.
1/5अगर आप अमेजन से ये फोन खरीदते हैं तो HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड होल्डर्स को 2,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही ग्राहकों को नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 18,000 रुपए तक की छूट का फायदा भी मिलेगा.
2/5Samsung Galaxy M51 दो वेरियंट में पेश किया गया है. इसके 6 जीबी रैम मॉडल की कीमत 24,999 रुपए, जबकि 8 जीबी रैम मॉडल का दाम 26,999 रुपए है.
3/5Samsung Galaxy M51 में 6.7-इंच फुल HD+ सुपर एमोलेड प्लस इन्फिनिटी-O डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI Core 2.1 पर चलता है. इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम हैं.
4/5इसके अलावा सैमसंग के इस नए स्मार्टफोन में 128 जीबी स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इनमें 64 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के चार सेंसर शामिल हैं. फोन का फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का है.
5/5Galaxy M51 में 7000mAh की बैटरी है. यह बैटरी 25 वाट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन की साइड में दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर हैं.