Motorola ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है. इसका नाम Motorola Razr 50 है, जिसे सितंबर की शुरुआत में कंपनी लॉन्च करेगी. कंपनी ने फोन से जुड़ी जानकारी माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट कर दी है. लॉन्च से पहले ही फोन से जुड़े कई स्पेसिफिकेशंस सामने आने शुरू हो गए हैं. ऐसी चर्चा है कि फोन में बड़ी एक्सटर्नल स्क्रीन मिलेगी, Google Gemini और Desk Mode मिलेगा. आइए जानते हैं क्या-क्या होगा खास.
1/5Motorola ने X पर पोस्ट कर बताया कि Motorola Razr 50 को इंडियन मार्केट में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. इसकी सेल ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और ऑफिशियल साइट के जरिए की जाएगी. सरप्राइजिंग बात ये है कि इसी दिन Apple भी iPhone 16 Series मार्केट में उतारने जा रहा है. वहीं Motorola Razr 50 में सेगमेंट की सबसे बड़ी यानी 3.6 इंच की External Display मिलेगी. साथ ही ये Moto AI फीचर्स से लैस होगा.
2/5Razr 50 की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है. लेकिन लीक्स के मुताबिक, Motorola Razr 50 को कंपनी 70,000 से 80,000 के बीच लॉन्च कर सकती है. इसे कंपनी कई कलर ऑप्शन में उतारेगी.
3/5Motorola के इस स्मार्टफोन में अल्टीमेट ड्यूरेबिलिटी है. कंपनी का दावा है कि इसे 4 लाख से ज्यादा बाद फोल्ड-अनफोल्ड किया जा सकता है. साथ ही इसमें डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus है. IPX8 Water Resistance से ये लैस है. इसके Hinge को भी Redesigned किया गया है.
4/5Motorola Razr 50 में सेगमेंट की सबसे बड़ी यानी 3.6 इंच की External Display मिलेगी. साथ ही ये Moto AI फीचर्स से लैस होगा. इसमें 3.6 pOLED Display, 1700nits ब्राइटनेस, 100% DCI-P3, Gorilla Glass Victus, SGS Eye Protection है. आप अपने फेवरेट ऐप्स को इसकी एक्टर्नल डिस्प्ले पर ही ओपन कर सकते हैं.
5/5Motorola Razr 50 में Gemini फीचर्स और Moto AI का सपोर्ट मिलेगा. आप इन्हें फोन की एक्सटर्नल डिस्प्ले पर भी यूज कर सकेंगे. Moto AI में AI Magic Canvas होगा, Style Sync जैसा फीचर होगा, जिसकी मदद से आप अपने कपड़ों के मैचिंग के वॉलपेपर्स बना सकते हैं.