Monsoon Fridge Tips and Tricks: मानसून में फ्रिज को दूसरे मौसम से ज्यादा रखरखाव की जरूरत होती है. मानसून में कुछ गलतियां न सिर्फ फ्रिज की सेहत को खराब करती है बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ता है.
1/6बरसात के मौसम में हवा में मौजूद नमी के कारण फ्रिज द्वारा ज्यादा बिजली की खपत होती है. फ्रिज जो लगभग 24 घंटे चलता है जिससे बिजली का मीटर सबसे ज्यादा चलता है. नतीजन आपकी जेब ज्यादा ढीली होती है.
2/6मानसून में आप कुछ गलतियों से बचकर अपनी जेब को हल्की होने से बचा सकते हैं. इसमें पहली है कि फ्रिज की गलत सेटिंग. मानसून में तापमान कम होता है. ऐसे में फ्रिज को मीडियम सेटिंग पर रखें. इससे कंप्रेसर पर भी लोड कम होगा.
3/6फ्रिज को हर बार दरवाजा खोलने से ठंडी हवा बाहर और नमी वाली हवा अंदर आ जाती है. फ्रिज का दरवाजा कम से कम समय के लिए खोलें.
4/6गर्म खाने को सीधे फ्रिज में रखने से उसे ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को दोगुना काम करना पड़ता है. खाने को हमेशा पहले कमरे के तापमान पर ठंडा होने दे, इसके बाद फ्रिज में रखें.
5/6मानसून में फ्रिज में ठंडी हवा के घूमने के लिए जगह होनी चाहिए. ऐसे में फ्रिज में सामान ठूंस-ठूंस कर न भरें. इससे कूलिंग ठीक से नहीं होगी और बिजली की खपत भी ज्यादा होगी.
6/6मानसून में फ्रिज के पीछे लगी कंडेनसर कॉइल्स पर जमी धूल गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है. साथ ही, दरवाजे की गैस्केट ढीली होने पर ठंडी हवा लीकहोती है. इन दोनों की नियमित सफाई काफी जरूरी है.