माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बिल गेट्स (Bill Gates) की एक अलग पहचान और मुकाम तो है ही, साथ ही वे अपने अनोखों शौकों के लिए भी जाने जाते हैं. बिल गेट्स इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और उसकी वजह है उनकी सुपरयॉट. (सभी फोटो - sinot.com से)
1/8बिल गेट्स की यह सुपरयॉट कोई साधारण यॉट नहीं है. यह यॉट लिक्विड हाइड्रोजन (Liquid Hydrogen)पर चलने वाली दुनिया की पहली यॉट है और इसे तैयार किया है मेरिन डिजाइनर सैंडर सिनोट (marine designer Sander Sinot) ने.
2/8हालांकि बिल गेट्स पहले भी सुपरयॉट में अपनी छुट्टियां बिताते रहे हैं, लेकिन वे किराए पर यॉट लेकर अपने परिवार के साथ घूमने निकलते थे. इस बार उन्होंने अपना खुद का सुपरयॉट खरीदा है.
3/8बताया जा रहा है कि बिल गेट्स के इस सुपरयॉट की कीमत 645 मिलियन डॉलर (करीब 4,600 करोड़ रुपये) है. बताया जा रहा है कि यह अब तक के सबसे महंगे सुपरयॉट में से यह एक है और इसकी लंबाई 370 फीट है.
4/8बिल गेट्स के इस सुपरयॉट में 5 डेक्स हैं. इनमें 14 मेहमान और 31 क्रु मेंबर सफर कर सकते हैं. Sinot ने इस यॉट का डिजाइन तो जारी कर दिया है, लेकिन इसके तैयार होने में अभी वक्त है. सुपरयॉट को तैयार होने में 4 साल का समय लगेगा.
5/8इस सुपरयॉट में एक जिम, योगा स्टूडियो, ब्यूटी रूम, मसाज पार्लर और पिछले डेक पर स्विमिंग पूल बना हुआ है. इसके बैडरूम की भव्यता देखते ही बनती है.
6/8सुपरयॉट में दो एंटरटेनमेंट एरिया भी हैं. पहले एंटरटेनमेंट एरिया में सनबाथ और दूसरे एरिया में आउटडोर डाइनिंग सिस्टम है. ठंडी हवाओं से बचने के लिए जेल फ्यूल्ड फायर बाउल्स (gel-fuelled fire bowls) लगाए गए हैं. इन फायर बाउल्स की वजह से बिना किसी आग के कमरे गर्म रहेंगे.
7/8इस सुपरयॉट में सबसे खास बात ये है कि यह दुनिया की पहली लिक्विड हाइड्रोजन पावर से चलने वाली यॉट है. इसमें 28 टन की दो सील्ड टैंक हैं. इन दोनों टैंक का तापमान करीब -253 डिग्री सेल्सियस है. इनमें लिक्विड हाइड्रोजन है, जो इस यॉट को चलाने में मदद करेगा. एक बार फ्यूल भरने पर यह यॉट 3750 मील का सफर तय कर सकता है.
8/8बिल गेट्स दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उनकी संपत्ति 118 बिलियन डॉलर बताई जाती है. वह हर साल छुट्टियां बिताने के लिए सुपरयॉट का इस्तेमाल करते हैं. छुट्टियों में वह सुपरयॉट के लिए 330 मिलियन डॉलर किराया अदा कर चुके हैं.