Smartphone launch in December: आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्केट में कई बड़े ब्रैंड्स की नई सीरीज लॉन्च हो रही है.
1/6साल 2024 अपने आखिरी पड़ाव में है. साल के आखिरी महीने में यदि आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्केट में कई बड़े ब्रैंड्स की नई सीरीज लॉन्च हो रही है.
2/6iQOO 13 स्मार्टफोन तीन दिसंबर को भारतीय मार्केट में दस्तक देगा. अमेजन पर आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं. इसके लिए माइक्रोसाइट लाइव हो गई है. AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन की कीमत 55000 रुपए से 60,000 रुपए के बीच हो सकती है.
3/6Redmi Note 14 Pro+ स्मार्टफोन भारत में नौ दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है. स्मार्टफोन में 50 MP AI फीचर सेंसर है. इसकी कीमत 21,999 रुपए और 22,999 रुपए और 24,999 रुपए हो सकती है.
4/6Vivo X200 Series भारत में दिसंबर में लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. इसे ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में खरीदा जा सकता है.
5/6ASUS ROG Phone 9 दिसंबर के दूसरे हाफ में लॉन्च हो सकता है. इस गेमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 एलीट चिपसेट है. साथ ही कई गेमिंग फीचर्स मिलेंगे.
6/6OnePlus 13,दिसंबर 2024 के आखिरी हफ्ते में लॉन्च होगा. शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा.