iPhone 17 Launch: आईफोन 17 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है. हर बार अलग लुक-डिजाइन के साथ अपने यूजर्स का दिल चुरा लेता है. इस बार जो लीक्स देखने को मिल रहे हैं, उसने भी फैंस को मोहित कर लिया है. इस बार कंपनी इस नई लाइनअप के लुक को पूरी तरह से बदलने जा रही है. साथ ही कैमरा और बैटरी को भी अपग्रेड करेगी. परंपरा के अनुसार, प्रोसेसर और बैक में काफी बदलाव किए जाएंगे. चलिए जानते हैं इसकी दिलफरेब करने वाली 5 खूबियां और जानते हैं क्या है सबसे ज्यादा एक्साइटिंग.
1/8iPhone 17 के कैमरा मॉड्यूल में बदलाव दिखेगा. डिस्प्ले का साइज 6.1 इंच से 6.3 इंच कर दिया जाएगा. iPhone 17 Pro का भी साइज 6.3 इंच ही होगा. iPhone 17 Pro Max का डिस्प्ले साइज 6.9 इंच हो सकता है.
2/8रिपोर्ट्स बताती हैं कि Pro वेरिएंट्स में टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है. ये बदलाव डिवाइस को हल्का बनाने के साथ-साथ कलर ऑप्शन को और भी वाइब्रेंट बना सकता है.
3/8नई लाइनअप का कलर कंपनी हमेशा बदलती है, जो हमेशा कॉन्सटेंट रहते हैं वो है व्हाइट और ब्लैक. नए कलर्स इस बार ग्रीन और पर्पल देखने को मिल सकते हैं. हालांकि iPhone 17 मॉडल्स black, white, steel gray, light blue, green, और purple कलर ऑप्शन में मिल सकते हैं.
4/8लीक्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 का लुक बदलते हुए इसके कैमरा मॉड्यूल में बदलाव कर सकती है. CAD रेंडर्स से पता चला है कि iPhone 17 Pro और Pro Max में अब चौकोर शेप में कैमरा डिजाइन नजर आएगा. यानी हॉरिजॉन्टल कैमरा बार होगा. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और LiDAR स्कैनर शामिल होगा, जो फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को दमदार बनाएगा.वहीं, iPhone 17 Air मॉडल में एक स्लिम बार जैसा सिंगल कैमरा एलिमेंट है, जो कुछ हद तक Pixel स्मार्टफोन के डिजाइन की याद दिलाता है. ये डिजाइन iPhone 17 Air को एक यूनीक और मिनिमलिस्टिक लुक देगा.
5/8iPhone 17 में इस बार चार्जिंग पर भी काफी फोकस किया जाएगा. क्योंकि पिछले बार लोगों ने बैटरी को लेकर इश्यू उठाया था. इसलिए चार्जिंग स्पीड में भी सुधार की संभावना है. एक रिपोर्ट में सामने आया कि iPhone 17 सीरीज 35W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है, जो iPhone 16 सीरीज से फास्ट हो सकता है. इसका मतलब है कि आप अपने फोन को कम समय में चार्ज कर पाएंगे. बैटरी बैकअप के मामले में भी कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है, ताकि आप पूरे दिन बिना किसी चिंता के अपने फोन का इस्तेमाल कर सकें.
6/8iPhone 17 के प्रो मॉडल्स में कंपनी इस बार A19 Pro चिपसेट और 12GB RAM जोड़ सकती है. ये आपकी मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेम्स खेलने में मदद करेंगे. इसके बेस और Air मॉडल में A19 या A18 चिप और 8GB RAM मिलने की उम्मीद है, जो आपके डेली टास्क को आसानी से संभालने के लिए पर्याप्त होगी.
7/8iPhone 17: $799 (128GB), $899 (256GB), $1,099 (512GB) - ₹67,000 iPhone 17 Air: $1,099 (256GB), $1,299 (512GB), $1,499 (1TB) - ₹75,000 iPhone 17 Pro: $1,199 (256GB), $1,399 (512GB), $1,599 (1TB) - ₹88,000 iPhone 17 Pro Max: $1,299 (256GB), $1,499 (512GB), $1,699 (1TB) - ₹1,05,000
8/8Apple के इस Awe Dropping इवेंट का आयोजन 9 सितंबर की रात 10:30 बजे होगा. (Where to Watch Apple Event) इसे आप LIVE कंपनी की ऑफिशियल साइट, सोशल मीडिया हेंडल, YouTube, X, Instagram से LIVE देख सकते हैं.