देशभर में फिलहाल लॉकडाउन के चलते वर्क फ्रॉम होम चल रहा है. यानी अधिकांश लोग घरों से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं. जाहिर है यह बिना इंटरनेट की अच्छी स्पीड के संभव नहीं है. अगर आपने घर में वाई-फाई लगा रखा है और उसकी स्पीड तेज नहीं है और आप परेशान हो रहे हैं तो आप घबराएं नहीं. आप खुद ही कुछ उपाय कर वाई-फाई को फास्ट बना सकते हैं.
1/5सही नेटवर्क के लिए यह बेहद जरूरी है कि राउटर को आपने घर में कहां रखा है. आपको अपने घर में राउटर उस जगह पर रखना चाहिए जहां सबसे ज्यादा सिगन्ल आता हो. वाईफाई में सिगनल इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के तौर पर आता है. इस सिगनल को कुछ ऑब्जेक्ट ब्लॉक करते हैं और कुछ इसे पास कर देते हैं.
2/5आप घर पर जो वाईफाई इस्तेमाल कर रहे हैं, यह देखें कि क्या उसमें एक्सटर्नल एंटीना भी है या नहीं. बेहतर सिगनल के आप एक एक्सटर्नल एंटीना लेकर लगा सकते हैं. बहुत सी कंपनियां एक्सटर्नल एंटीना अलग से भी बेचती हैं.
3/5वाईफाई राउटर को रीबूट कर भी इंटरनेट की स्पीड को बेहतर किया जा सकता है. इसके लिए आपको सिर्फ इसे रीबूट या रीस्टार्ट करना होगा. घर पर काम शुरू करने से पहले अपने राउटर को एक बार रिस्टार्ट कर दें, इससे वाईफाई फास्ट काम करेगा.
4/5जब आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो इस बात का आपको ध्यान रखना चाहिए कि इससे ज्यादा डिवाइस कनेक्ट न हों. ऐसा होने पर वाई-फाई की स्पीड पर असर पड़ेगा.