Holi Smartphone Security: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन रंगों के खेल में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
1/6देशभर में आज होली की धूम है. होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन रंगों के खेल में अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना भी जरूरी है.
2/6सबसे आसान और सस्ता तरीका है कि आप अपने फोन को एक वाटरप्रूफ पाउच या जिपलॉक बैग में रखें. यह पानी और रंगों से बचाने का सबसे कारगर उपाय है.
3/6अपने फोन पर एक अच्छा टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन गार्ड लगवाएं. यह स्क्रीन को खरोंच और टूटने से बचाएगा. अपने फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल को टेप या पोर्ट कवर से ढक दें.
4/6अगर फोन पर पानी या रंग गिर जाए, तो उसे तुरंत बंद कर दें. फोन को सूखे कपड़े या तौलिये से पोंछें. इसे चावल के डिब्बे में या सिलिका जेल के पैकेट के साथ रखकर सुखाया जा सकता है.
5/6अपने फोन का पूरा बैकअप अपने कंप्यूटर या क्लाउड स्टोरेज (जैसे Google Drive, iCloud) पर ले लें. अगर फोन खराब भी हो जाता है, तो आपका डेटा सुरक्षित रहेगा.
6/6जहां तक हो सके, होली खेलते समय अपने फोन को अपने पास न रखें. इसे घर पर या किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ दें. अगर आपके हाथ गीले हैं या उन पर रंग लगा है, तो फोन को न छुएं.