Gemini Update: गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेमिनी ने ऐप्स के साथ इंटरैक्शन को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. इसका असर आपके वॉट्सऐप पर भी पड़ सकता है.
1/6गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Gemini अपने आप को लगातार अपडेट कर रहा है. हाल ही में मिले अपग्रेड से इसकी पहुंच आपके वॉट्सऐप मैसेज तक हो गई है.
2/6Gemini ने हाल ही में ऐप्स के साथ अपने इंटरैक्शन को लेकर नए बदलाव की जनकारी डीटेल में दी है.
3/6Gemini के मुताबिक आपके कुछ अहम ऐप्स जैसे फोन, मैसेज, वॉट्सऐप और दूसरी यूटिलिटीज के साथ इंटरेक्ट करेगा. भले ही आपने ऐप की एक्टिविटी को बंद किया हो.
4/6गूगल का दावा है कि ऐसा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए किया जा रहा है. गूगल के मुताबिक जेमिनी से जो बातचीत आप करते हैं वह 72 घंटे तक आपके अकाउंट में सेव रहती है. भले ही आपकी एक्टिविटी ऑन या ऑफ क्यों न हो.
5/6आप नहीं चाहते हैं कि जेमिनी को आपके चैट्स या ऐप्स का एक्सेस मिले तो कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा. सबसे पहले Android फोन में Gemini ऐप को ओपन करें. इसके बाद राइट साइड अपने प्रोफाइन के आइकन पर क्लिक करें.
6/6Gemini की App Activity पर क्लिक करें. इसके बाद उसके टॉगल को ऑफ कर दें. आप Apps के सेक्शन में जाकर फोन, मैसेज और वॉट्सऐप जैसी ऐप्स की परमिशन रद्द कर सकते हैं.