स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज के समय में लगभग हर कोई कर रहा है. इसके बिना शायद ही किसी का काम पूरा हो पाता हो. फोन से ही आप ऑनलाइन खाना मंगवा लेते हैं, शॉपिंग कर लेते हैं. ऑफिस अटेंड कर लेते हैं, अपनों और दोस्तों से बातें कर लेते हैं. साथ ही बिल्स वगेराह भी पे कर लेते हैं. लेकिन ये सभी काम संभव हैं तो सिर्फ नेटवर्क की वजह से है. अगर फोन में नेटवर्क ही न हो तो क्या आप ये सारे काम कर पाते? शायद नहीं...दरअसल नेटवर्क की समस्या अक्सर सभी के साथ रहती है. खासकर की ग्राउंड फ्लोर वालों के साथ. जबतक वो बाहर रहते हैं तो नेटवर्क ठीक आते हैं, लेकिन घर में घुसते ही नेटवर्क गायब हो जाते हैं. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो हम कुछ सॉल्यूशंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप फॉलो करके हमेशा से नेटवर्क न आने की समस्या से दूर हो सकते हो.
1/5सबसे पहले फोन को Airplane mode में सेट कर दें. इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क को रिसेट कर दें. ये परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाएगी.
2/5अकसर ऐसा होता है घर पूरी तरह से सील पैक्ड होता है तो उसमें नेटवर्क की समस्या ज्यादा रहती है. ऐसे में पहले घर की खिड़कियां और दरवाज़ें खोल दें. दरअसल, कई बार मकान बनाने में लगने वाला सामान जैसे- क्रंकीट, लोहा और मैटल जैसी चीज़ें मोबाइल नेटवर्क को रोकती हैं. इस वजह से घर में सही से नेटवर्क नहीं आ पाता है.
3/5अगर घर में जाते ही WI-FI Calling का सहारा ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रहें, इसके लिए फोन में WI-FI Calling का सपोर्ट होना जरूरी है.
4/5आप घर में Signal Booster का यूज भी कर सकते हैं. यह एक तरह का डिवाइस होता है, जो कमजोर सिग्नल को पकड़कर उसे मजबूत करता है. हालांकि, अच्छा सिग्नल लेने के लिए सिग्नल बूस्टर को सही लोकेशन पर सेट करें.
5/5अगर ऊपर दी गई सेटिंग्स भी काम नहीं आती हैं तो परेशान न हों. कभी-कभी यह परेशानी सिम कंपनी की तरफ से भी होती है. ऐसे में सिम कंपनी से संपर्क करें और अपनी समस्या की जानकारी उन्हें विस्तार से दें.