कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग घर पर बैठकर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अपना समय बिता रहे हैं. अप्रैल (साल-दर-साल) में फेसबुक गेमिंग ऐप (Facebook Gaming App) के घंटों में 238 प्रतिशत की ज़बरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके बाद लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ट्विच (Twitch) का स्थान आता है, जिसमें गेमिंग के घंटों में 101 प्रतिशत और यूट्यूब पर वीडियो देखने में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. IANS की खबर के मुताबिक, लाइव स्ट्रीमिंग डेटा एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म स्ट्रीमएलीमेंट और आर्सेनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि गेमिंग में सबसे ज्यादा घंटे किस प्लेटफॉर्म पर बिताए गए हैं.
1/5सबसे पहला नाम ट्विच (Twitch) का आता है, जिसे 1.65 अरब घंटे देखा गया है. वहीं यूट्यूब को 46.1 करोड़ घंटे और फेसबुक गेमिंग को 29.1 करोड़ घंटे (अप्रैल 2019 में सिर्फ 8.6 करोड़ घंटे था) तक देखा गया.
2/5सबसे कम बढ़ोतरी माइक्रोसॉफ्ट मिक्सर में देखी गई, जिसके गेमिंग के घंटों में सिर्फ 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. फेसबुक ने पर्सनल डेवलपमेंट के मामले में बड़ी छलांग लगाई है. इसे अपने स्टैंडअलोन गेमिंग ऐप को जारी करने और कई सफल सेलिब्रिटी टूर्नामेंट की मेजबानी करने से बहुत फायदा हुआ है.
3/5लाइव-स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर सेवा स्ट्रीमलैब्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, यूट्यूब के 1.1 अरब घंटे और ट्विच के 3.1 अरब घंटे देखे जाने की तुलना में 2020 की पहली तिमाही (यानी जनवरी से मार्च के बीच) में फेसबुक गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लगभग 55.4 करोड़ घंटे देखा गया.
4/5फेसबुक ने पिछले महीने एंड्रॉयड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अपना खुद का गेमिंग एप लॉन्च किया था. फेसबुक गेमिंग ऐप मुफ्त है, बल्कि इस पर लाखों यूजर अपने स्मार्टफोन से लाइव गेम देख और स्ट्रीम कर सकते हैं.
5/5दुनियाभर में ज्यादातर देशों में कोरोनावायरस के चलते लॉकडउन में लोगों में डेटा की खपत के रुझान में भारी उछाल देखा गया है. लोग ऑनलाइन गेम, वीडियो कॉलिंग और दूसरी ऑनलाइन एक्टिविटी में ज्यादा शामिल रहे हैं. फोटो - रॉयटर्स, पिक्साबे, )