अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और उस ट्रिप को मजेदार बनाना है तो आपके बैग में 5 Smart Gadgets जरूर होने चाहिए. क्योंकि किसी नई जगह जाते हैं, वहां अगर सफर के दौरान छोटी-छोटी परेशानियां अगर मज़ा किरकिरा कर देती हैं, तो पूरी ट्रिप खराब हो जाता है. लेकिन घबराए नहीं...हम आपको ऐसे 5 गैजेट्स बताएंगे जिन्हें आप अपने ट्रैवल बैग में रख सकते हैं, ये आपकी ट्रिप में कोई रुकावट नहीं करेंगे. चलिए जानते हैं.
1/5ट्रेवलिंग में सबसे बड़ी समस्या रहती है फोन या फिर किसी और गैजेट की बैटरी का खत्म हो जाना. लगभग सारे काम आपको अपने फोन से करने होते हैं. कॉलिंग, मैप्स, पेमेंट्स और फोटोग्राफी. ऐसे में इसकी बैटरी खत्म हो जाना आपकी मज़ा किरकिरा कर देती है. इसलिए आपको हमेशा अपने बैग में एक अच्छा, हाई-कैपेसिटी वाला पावर बैंक फुल चार्ज करके अपने पास रखना चाहिए.
2/5ट्रेवल करते वक्त कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी फेवरेट बुक या फिर नोवल पढ़ते हैं. ऐसे में बुक कैरी करने की बजाय आप E-Reader या फिर टैबलेट को अपने साथ कैरी कर सकते हैं. बुक आप कितनी ही कैरी कर लेंगे? टैबलेट और ई-रीडर में आपको हजारों किताबें, स्टोरीज मिल जाएंगे. इसके अलावा आप टैबलेट में Binge Watching करने से लेकर गेमिंग भी कर सकते हैं.
3/5किसी भी नई जगह जाएंगे तो वहां नेटवर्क या इंटरनेट का इश्यू तो होता ही है. वहां आपको जरूरत पड़ती है कैब बुकिंग की, मैप्स देखने की और लोकल एरिया की लोकेशन जानने की. ऐसे में आपको हर वक्त अपने पास पोर्टेबल Wi-Fi, Hotspot या फिर देश के लोकल ट्रैवल सिम कार्ड को अपने पास जरूर रखना चाहिए. क्योंकि ये आपको बचाता है महंगे इंटरनेशल रोमिंग चार्ज से.
4/5अपनी ट्रिप को एन्जॉय करना है तो नॉयस कैंसलिंग वाले हेडफोन्स या फिर ईयरबड्स जरूर कैरी करें. क्योंकि फ्लाइट, ट्रेन, बस या किसी भीड़भाड़ वाली जगह के शोर में आराम करना या अपने पसंदीदा सॉन्ग्स और पॉडकास्ट सुनना है तो ये गैजेट्स ही काम आएंगे.
5/5अगर आप आउट ऑफ कंट्री घूमने जा रहे हैं तो आपके पास हमेशा Universal Travel Adapter होना चाहिए. क्योंकि हर देश में इलेक्ट्रिक सॉकेट का डिजाइन और वोल्टेज अलग तरह का होता है. ये एक छोटा सा गैजेट आपको अपने फोन, लैपटॉप को चार्ज करने में मदद करता है.