केंद्र सरकार दे रही 2 करोड़ रुपए जीतने का मौका, बस पूरा करना होगा ये चैलेंज

Cyber Security Grand Challenge 2020: केंद्र सरका देश के युवाओं और इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू की है. इस पहल में साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने के लिए नई प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता का नाम साइबर सिक्योरिटी ग्रैंड चैलेंज (Cyber Security Grand Challenge) रखा गया है. जो भी प्रतिभागी इस चैलेंज को पूरा कर लेंगे उनको सरकार की ओर से 2 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा.