Drinking Shield: कोरोना वायरस ने लोगों को हाइजीन यानी साफ-सुथरा रहने के लिए मजबूर कर दिया है. इस कोविड काल (Covid-19) में एक-एक बात का खास ख्याल हम रख रहे हैं. वजह कहीं हम संक्रमित न हो जाएं. इसको देखते हुए मार्केट में भी हाइजीन का ख्याल रखने वाला एक नया प्रोडक्ट है ड्रिंकिंग शील्ड (Sippline Drinking Shield). यह एक खास शील्ड होता है जिसे आप कहीं पर भी चाय, कॉफी या कोई भी ड्रिंक्स पीते समय उस कप या ग्लास में इसे लगाकर पी सकते हैं. यह आपको वायरस फ्री रखने में मददगार होता है.
1/5एक ऐसा ही खास प्रोडक्ट सिपलाइन (Sippline) का है जिसका ड्रिंकिंग शील्ड (Drinking Shield) आपको किसी भी तरह के संक्रमण से बचाता है. यह एक medical-grade sterilized उपकरण है जिसे कप या मग पर ड्रिंकिंग से पहले फिट किया जाता है. यह एडजस्टेबल भी होते हैं. (ज़ी बिज़नेस)
2/5आप चाहें ट्रैवल कर रहे हों या कही बाहर आपको किसी तरह की ड्रिंक पीनी हो तो इस शील्ड का इल्तेमाल कर सकते हैं. यह उस कप या ग्लास के सर्फेस को आपके मुंह से होने वाले डायरेक्ट कॉन्टैक्ट को रोकता है. (ज़ी बिज़नेस)
3/5यह ड्रिंकिंग शील्ड फूड ग्रेड मटीरियल से बने होते हैं. इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता हैं और दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नॉन टॉक्सिक मटीरियल से बने होते हैं. साथ ही यह हीट रेसिस्टेंट होते हैं.(ज़ी बिज़नेस)
4/5Sippline Drinking Shield को आप चाहें तो अमेजन पर या वरियर्स इलेक्ट्रॉनिक्स की वेबसाइट https://wepune.co.in/ पर विजिट कर ऑनलाइन खरीद सकते हैं. दो शील्ड के पैक कीमत 131 रुपये है और 5 शील्ड के पैक 288 रुपये और 10 शील्ड के पैक की कीमत 509 रुपये है. (ज़ी बिज़नेस)
5/5ऐसे ड्रिंकिंग शील्ड में कोई गंध नहीं आती. यह डिशवाशर फ्रेंडली भी है. इस आप कई तरह के रंगों में खरीद सकते हैं. शील्ड का वजन 30 ग्राम है. (ज़ी बिज़नेस)