गूगल अकाउंट में कई बार सेंध लगाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारियों पर डाका डालते हैं. गूगल अकाउंट को साइन आउट या लॉग आउट करने के दौरान कुछ बात का खास ध्यान देना होगा.
1/6गूगल अकाउंट में आपकी ऑफिशियल और प्राइवेट जानकारी होती है. गूगल अकाउंट में कई बार सेंध लगाकर हैकर्स आपकी निजी जानकारियों पर डाका डालते हैं.
2/6गूगल अकाउंट को साइन आउट या लॉग आउट करने के दौरान कुछ बात का खास ध्यान देना होगा. आपने अपने फोन को फैक्ट्री रीसेट किया है, तो भी वह गूगल अकाउंट से जुड़ा रहता है.
3/6गूगल अकाउंट से लॉग आउट करने के साथ-साथ ये भी जरूरी है कि आप लॉग इन किए एप्स को पूरी तरह से लॉग आउट कर दें. यदि आप ऐसा नहीं कर रहे तो आप साइबर ठगों को दावत दे रहे हैं.
4/6गूगल अकाउंट को सही तरह से लॉग आउट करने के लिए सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें. इसके बाद Manage your google Account ऑप्शन पर क्लिक करें.
5/6आपके सामने Security ऑप्शन आएगा. इसमें वह सभी डिवाइस और ऐप्स आपको नजर आएंगे, जिनमें आपका गूगल अकाउंट लॉग इन है.
6/6लिस्ट में जो डिवाइस आपके पास नहीं है या फिर जिन ऐप्स की आपको जरूरत नहीं है वहां से लॉग आउट कर लें.