Published: 4:47 PM, Nov 7, 2024
|Updated: 5:01 PM, Nov 7, 2024
Chhath Puja Wishes: लोक आस्था के पर्व छठ की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. अगर आप वॉट्सऐप पर स्टिकर्स के जरिए छठ की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

1/6
लोक आस्था का पर्व छठ नहाय खाय से शुरू होकर खरना तक चलता है. गुरुवार शाम ढलते सूर्य और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.

2/6
छठ में आप यदि अपने करीबियों को वॉट्सऐप के जरिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इसके लिए छठ स्पेशल स्टिकर्स मैसेज उपलब्ध हैं, जिसके जरिए आप ऐसा कर सकते हैं.

3/6
छठ स्टिकर्स से शुभमकामनाएं भेजने के लिए आप सबसे पहले स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप खोलें. इसके बाद जिस कॉन्टैक्ट को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो चैट को खोलें.

4/6
मैसेज बार के राइट साइड में आपके सामने स्टिकर का ऑप्शन आएगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद स्टिकर सेक्शन ओपन हो जाएगा.

5/6
स्टिकर ऑप्शन के बाएं तरफ सर्च बार होगा, इसमें आप छठ से जुड़े स्टिकर्स को सर्च करें. आपके सामने कई स्टिकर्स आ जाएंगे, अपने मनपसंद स्टिकर को सिलेक्ट करें.

6/6
आप जिन स्टिकर को सिलेक्ट करें वे स्टिकर सेक्शन में जुड़ जाएंगे. स्टिकर की तरह ही आप GIF सेक्शन में भी आप छठ पूजा 2024 सर्च कर अपने दोस्तों और करीबियों को भेज सकते हैं.