AI Dadi for Scammers: स्कैमर्स से निपटने के लिए AI दादी को लॉन्च किया गया है. AI दादी स्कैमर्स के साथ 40 मिनट तक लंबी बातचीत कर सकती है.
1/6साइबर ठगी एक बड़ी समस्या बन गई है. रोजाना हजारों लोग इसका शिकार बनकर अपनी मेहनत की कमाई से हाथ धो बैठते हैं.
2/6साइबर ठगी से निपटने के लिए सरकार द्वारा कई जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं. अब इन स्कैमर्स से निपटने के लिए AI दादी को लॉन्च किया गया है.
3/6ब्रिटेन की टेलीकॉम कंपनी O2 ने AI दादी को मार्केट में उतारा है. एआई दादी का नाम डेजी है, जो साइबर ठगी करने वालों को लंबी बातचीत में फंसाकर रखती हैं.
4/6AI दादी स्कैमर्स के साथ 40 मिनट तक लंबी बातचीत कर सकती है. दरअसल AI डेजी एक चैटबॉट है, इसे मानव जैसी बातचीत करने के लिए डिजाइन किया गया है.
5/6AI दादी स्कैमर्स से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाती है कि वह सच में किसी इंसान से बातचीत कर रहे हैं. एआई रियल टाइम में जवाब देती है.
6/6कंपनी ने दावा किया है कि एआई दादी को इस कारण बनाया गया है ताकि बढ़ती हुई स्कैम कॉल्स पर रोक लगाया जाए.