AC Monsoon Tips: बरसात के मौसम में एसी का रखरखाव पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है. नमी के कारण न सिर्फ एसी खराब होने का खतरा ज्यादा होता है बल्कि ये बीमारी का कारण भी बन सकता है.
1/6बरसात के मौसम में एसी को रखरखाव की ज्यादा जरूरत होती है. इस मौसम में जहां नमी बढ़ जाती है. साथ ही सीलन जैसी समस्या भी होती है.
2/6एसी बरसात में हवा में नमी काफी ज्यादा सोखता है. इससे बहुत ज्यादा पानी बनता है. यदि एसी की ड्रेन पाइप जरा सी भी गंदी है तो पानी इनडोर यूनिट से लीक हो सकता है. लीकेज एसी के इलेक्ट्रिक सर्किट चक पहुंच गया तो शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है.
3/6एसी का फिल्टर जाम है या गैस कम होती है तो वह ठीक से डी-ह्यूमिडिफाई नहीं कर सकता. एसी ठंडी हवा फेंक रहा हो लेकिन यदि कमरा चिपचिपा और उमस भरा लग रहा है तो समझ लें कि ये ठीक से काम नहीं कर रहा है.
4/6मानसून के दौरान एसी की आउटडोर यूनिट भी गीला हो जाता है. वायरिंग में यदि कोई हल्का सा कट या जोड़ खुला है तो नमी के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है. ये एक गंभीर सुरक्षा जोखिम है. इससे कंप्रेसर को स्थायी नुकसान हो सकता है.
5/6तेज बारिश के कारण आउटडोर यूनिट में कचरा, पत्ते या प्लास्टिक भी फंस जाता है. ये जब पंखे से टकराते हैं तो नमी के कारण मोटर के बेयरिंग में भी दिक्कत आ सकती है. छोटी सी आवाज को अनदेखा करने पर मोटर या पंखे को नुकसान हो सकता है.
6/6बारिश के मौसम में फंगस और बैक्टीरिया की समस्या सबसे ज्यादा होती है. फंगस और बैक्टीरिया के कराण कूलिंग कॉइल्स से बदबू आती है जो पूरे कमरे में फैल जाती. ये बदबू स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होती है. इससे संक्रमण भी फैल सकता है.