अब Paytm से भी ले सकते हैं 60,000 रुपये तक का लोन, वह भी बिना ब्याज

Paytm Postpaid service फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर ही उपलब्ध है. इस सर्विस के जरिए यूजर 60 हजार रुपए तक खर्च कर सकता है.
अब Paytm से भी ले सकते हैं 60,000 रुपये तक का लोन, वह भी बिना ब्याज

पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए उधार खाता शुरू किया है. उधार खाते के तहत पीटीएम अपने यूजर्स को 60 हजार रुपये तक का उधार दे रहा है.

डिजिटल लेन-देन की सबसे बड़ी कंपनी पेटीएम ने अपने ग्राहकों के लिए उधार खाता शुरू किया है. उधार खाते के तहत पीटीएम अपने यूजर्स को 60 हजार रुपये तक का उधार दे रहा है. खास बात ये है कि पेटीएम इस उधारी पर कोई ब्याज भी नहीं ले रहा है.

पेटीएम ने इस सेवा को पेटीएम पोस्टपेड सर्विस (Paytm Postpaid service) नाम दिया है. यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन पर ही उपलब्ध है. इस सर्विस के जरिए यूजर 60 हजार रुपए तक खर्च कर सकता है जिसका बाद में भुगतान कर सकता है. इस सर्विस के तहत आप मोबाइल रिचार्ज, DTH कनेक्शन रिचार्ज, मूवी टिकट्स की बुकिंग और पेटीएम ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर शॉपिंग पर जमकर शॉपिंग कर सकते हैं. यूजर को हर महीने की पहली तारीख को बिल भेजा जाएगा और 7 तारीख तक भुगतान करने पर कोई भी चार्ज या ब्याज नहीं लगेगा. बिल का भुगतान एक ओटीपी या पिन के जरिए किया जा सकेगा. समय पर भुगतान नहीं करने पर यूजर का अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

कैसे करें सर्विस एक्टिवेट
पेटीएम की उधार सर्विस को शुरू करने के लिए पेटीएम ऐप में लॉगिन करना होगा. पेटीएम पोस्टपेट बैनर पर क्लिक करना होगा. इसके बाद 'Activate My Paytm Postpaid' बटन पर टैप करके इस सेवा का फायदा उठाया जा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Paytm पेमेंट्स बैंक ने फिर शुरू की KYC
रिजर्व बैंक ऑफ इंडियासे हरी झंडी मिलने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) ने 'नो योर कस्टमर' (KYC) प्रक्रिया को फिर शुरू कर दिया है. बता दें कि आरबीआई ने पेटीएम बैंक की केवाईसी प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. इसके बाद पेटीएम ने अपने सिस्टम में कुछ बदलाव किए थे, जिसके बाद आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट बैंक को काम करने की हरी झंडी दे दी.

आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक ने नए ग्राहक जोड़ने और बैंक वॉलिट ग्राहकों के लिए वेवाईसी फिर से शुरू कर दी है. पेटीएम ने कहा है कि अब लोग उनके पेटीएम बैंक में बचत और चालू खाता खोल सकते हैं. पेमेंट बैंक एक रुपये तक की राशि स्वीकार कर सकता है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक सेवा में पेटीएम में इस साल के अंत तक 10 करोड़ ने ग्राहक जोड़ने का लक्ष्य रखा है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6