&format=webp&quality=medium)
Paytm Transit Card: देश की सबसे बड़ी ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने सोमवार को पेटीएम ट्रांजिट कार्ड (Paytm Transit Card) को लॉन्च किया है. ये कार्ड वन नेशन वन कार्ड के थीम पर काम करेगा, यानी कि एक ही कार्ड पर अब कई सारे किए जा सकते हैं. इस कार्ड को सभी मर्चेंट आउटलेट या ऑनलाइन वेबसाइट्स पर इस्तेमाल किया जा सकता है. ये कार्ड एक प्रीपेड कार्ड होगा और ये आपके पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक होगा.
कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस कार्ड को कोई भी ग्राहक मेट्रो, राज्य सरकारों की बसों, टोल और पार्किंग में पेमेंट करने के लिए कर सकता है. इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग और ATM से पैसा निकालने में भी इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि इस कार्ड के जरिए अब बैंकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़े काम आसानी से हो जाएंगे.
a
बता दें कि पेटीएम (Paytm) ने अपने इस कार्ड को हैदराबाद मेट्रो रेल (Hyderabad Metro Rail) के सहयोग से रोलआउट किया है. इसका मतलब यह हुआ कि हैदराबाद में अब यूजर्स आसानी से ट्रांजिट खरीद सकते हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इस कार्ड के जरिए 50 लाख से ज्यादा यात्रियों की मदद की जाएगी, जो रोजाना मेट्रो, बस और रेल सेवा का इस्तेमाल करते हैं.
ये कार्ड पहले से ही दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और अहमदाबाद मेट्रो में शुरू किया जा चुका है. पेटीएम ट्रांजिट कार्ड (Paytm Transit Card) के साथ लोग एक ही कार्ड अलग-अलग महानगरों के साथ-साथ दूसरे अन्य शहर की मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
बता दें कि ये 16 अंकों का कार्ड है. इसमें एक्सपायरी डेट और CVV नंबर भी दिया गया है. इस कार्ड के जरिए आप पेमेंट वॉलेट बैलेंस को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. इस कार्ड में बैंकिंग जरूरतों और ट्रांसपोर्ट का खास ध्यान रखा गया है.