&format=webp&quality=medium)
Paytm ने अपने User से कहा है कि वे परेशान न हों. (Reuters)
Paytm के दो ऐप को गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ने शुक्रवार को अचानक हटा दिया. ये दो ऐप हैं Paytm और Paytm First games. इस मामले में Google का कहना है कि वह ऐसे किसी ऑनलाइन कैसिनो (Casion) या जुआ खेलने वाली ऐप को सपोर्ट नहीं करता जो स्पोर्ट (Sport) में बेटिंग को बढ़ावा दे. इस पर Paytm ने अपने User से कहा है कि वे परेशान न हों. प्ले स्टोर पर अभी उसका ऐप नहीं मिलेगा. यह जल्द वापस प्लेस्टोर से डाउनलोड हो पाएगा. सभी यूजर का पैसा पूरी तरह सेफ है.
Google के मुताबिक उसका मकसद लोगों को एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. उनकी सारी पॉलिसी ग्राहकों के हित को ध्यान में रखकर बनाई गई है. इस कारण Paytm को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. अब यूजर्स फिलहाल Paytm मोबाइल ऐप को डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
Paytm पेमेंटिंग और UPI ऐप One97 Communication Ltd. द्वारा डेवलप किया गया है. इस ऐप को Google Play Store पर सर्च करने पर यह ऐप नहीं दिख रहा है. हालांकि, पहले से Android स्मार्टफोन्स में इंस्टॉल्ड ऐप काम कर रहा है.
इसके अलावा Paytm पेमेंट ऐप के अलावा कंपनी द्वारा डेवलप दूसरे ऐप्स- Paytm for business, Paytm money, Paytm mall Play Store पर उपलब्ध हैं. Paytm विजय शेखर शर्मा की कंपनी One97 Communication Ltd. का हिस्सा है.
Zee Business Live TV
इन ऐप्स पर भारतीय यूजर्स के डाटा प्राइवेसी को चोरी करने का आरोप लगा है. जिसके बाद इन ऐप्स को भारत में Google Play Store और Apple स्टोर से हटा लिया गया है.