2 महीने इस्तेमाल के बाद पता लग गया कैसा है Oppo Pad SE! खरीदने से पहले जान लें Pros और Cons

Oppo Pad SE Review: Oppo ने हाल ही में अपना एंट्री लेवल टैबलेट लॉन्च किया था. इसकी 11 इंच की डिस्प्ले, MediaTek Helio G100 चिपसेट, 9,340mAh बैटरी इसे खास बनाती है. Pros और Cons जानने के लिए पढ़ें पूरा रिव्यू.
2 महीने इस्तेमाल के बाद पता लग गया कैसा है Oppo Pad SE! खरीदने से पहले जान लें Pros और Cons

Oppo Pad SE Review: Oppo ने हाल ही में इंडियन मार्केट में अपना दमदार टैबलेट लॉन्च किया था Oppo Pad SE. इसे 3 जुलाई को मार्केट में उतारा गया, जिसकी कीमत 19,499 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद ये 13,999 रुपये में मिल रहा है. हमने इस टैबलेट को पूरे 2 महीने तक इस्तेमाल किया. क्या ये टैबलेट फीचर्स के मामले में कीमत को Justify करता है? परफॉर्मेंस कैसी है? कैमरा कैसा है? क्या बैटरी टिकती है? सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें पूरा रिव्यू.

अगर हम पीछे जाएं, यानी वो दिन याद करें जब किसी जरूरी डॉक्यूमेंट या फिर फिल्म देखने के लिए लैपटॉप का ही इस्तेमाल करना पड़ता था. जबकि स्मार्टफोन भी इन सभी कामों में सक्षम है, लेकिन स्क्रीन अभी भी कॉम्पैक्ट है और उतना फन नहीं देती. इसलिए, एक ऐसा डिवाइस आया जो फोन से बड़ा लेकिन लैपटॉप से छोटा और हल्का है एक टैबलेट. हम सभी जानते हैं कि टैबलेट के लिए ऑडियंस की संख्या काफी कम है, लेकिन Oppo Pad SE काफी अट्रेक्टिव और किफायती है.

₹13,999 की कीमत पर, Oppo Pad SE में 11 इंच की डिस्प्ले है, जिसमें 500 nits ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है. ये MediaTek Helio G100 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है. टैबलेट में 9,340mAh की बैटरी है और ये 33W चार्जिंग को सपोर्ट करता है. लेकिन क्या वाकई में ये सभी फीचर्स कमाल के हैं? क्या ये आपको कहीं निराश करते हैं? या फिर ये जबरदस्त हैं? चलिए जानते हैं इस रिव्यू में.

Add Zee Business as a Preferred Source

लुक डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी?

Oppo Pad SE एक एंट्री लेवल टैबलेट है, लेकिन इसका डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी बेहद प्रीमियम है. टैबलेट में एक मिनिमलिस्ट डिज़ाइन है, जो उसकी सिस्टर कंपनी, OnePlus की टैबलेट रेंज जैसा दिखता है. पीछे के पैनल पर ऊपर की तरफ सर्कल शेप में कैमरा आइलैंड है, जिसके बीच में Oppo ब्रांडिंग है. मोनोटोन की बोरियत से दूर जाने के लिए, Oppo Pad SE के बैक पैनल पर दो कलर्स का टोन दिया गया है. ये दो रंगों, स्टारलाईट सिल्वर (Starlight Silver) और ट्विलाइट ब्लू (Twilight Blue) में अवेलेबल है, और ये तीन अलग अलग कॉन्फ़िगरेशन में आता है.

Oppo Pad SE स्लिम, लाइटवेट और काफी कम्फॉर्टेबल है. ये वाकई में साफी स्टाइलिश है. इसके अलावा इसमें एक स्लीक, प्रीमियम लुक है, जो कि आपको हैंड्स ऑन फील काफी अच्छी देगा. अगर आप इसे काफी समय तक होल्ड करके रखते हैं तो इसके Round Edges काफी कम्फर्ट देते हैं, हालांकि ये इसे थोड़ा सा स्लिपरी बनाता है. लेकिन ऑप्शन है, इसके लिए एक कवर जरूर खरीदें, क्योंकि Oppo इसे बॉक्स में नहीं देता.

Oppo Pad SE Review hindi camera performance price features and specifications

पावर बटन और दो स्पीकर ऊपर की तरफ हैं, जबकि वॉल्यूम कंट्रोल राइट साइड है. नीचे कॉर्नर पर एक और जोड़ी स्पीकर और एक टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है.

कैसा है कैमरा?

कैमर की बात करें तो, Oppo Pad SE में 5MP रियर और 5MP फ्रंट फेसिंग शूटर है, दोनों 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. हालांकि, ये सेटअप काफी बेसिक है, फिर भी ये वीडियो कॉल और कभी कभार डॉक्यूमेंट स्कैन करने के लिए एकदम सही है. जैसा कि अक्सर कहा जाता है, आप आमतौर पर अपने स्मार्टफोन से पिक्चर्स लेना पसंद करेंगे, क्योंकि Android टैबलेट आमतौर पर कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में कभी भी आपको खुश नहीं करेंगे. Oppo Pad SE में भी वैसा ही कैमरा है.

बैटरी में है दम?

अपनी खूबियों की लिस्ट में शामिल करते हुए, Oppo Pad SE बैटरी लाइफ के मामले में सच में चमकता है. इसमें एक विशाल 9,340mAh की बैटरी है. इस कीमत पर, Oppo ने बैटरी के मामले में सच में शानदार काम किया है.

मैंने टैबलेट पर कई शो देखे और बैटरी ने मेरी योजना को पूरा सपोर्ट किया. इस दौरान, मैंने सोशल मीडिया ब्राउज़ किया, कुछ ई बुक्स पढ़ीं और डॉक्स पर काम किया. लेकिन ज़्यादातर मैंने शो देखे, और 5 6 घंटे के बाद भी, टैबलेट 2 दिन से थोड़ा ज़्यादा समय तक चला. Oppo Pad SE 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हालांकि, इसमें एक कमी ये है कि बॉक्स में कोई चार्जिंग ब्रिक शामिल नहीं है.

Oppo Pad SE Review hindi camera performance price features and specifications

बेजोड़ है परफॉर्मेंस?

Oppo Pad SE MediaTek के Helio G100 चिपसेट से चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है. ये 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये Android 15 के ऊपर Oppo के ColorOS 15.0.1 पर चलता है.

डेली अगर आप इसे यूज करते हैं तो Oppo Pad SE काफी स्मूथ एक्सपीरियंस देता है, OTT स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग और आर्केड स्टाइल गेमिंग जैसे काम को आसानी से हैंडल किया. मैंने इसके इस्तेमाल के दौरान कोई खास लैग महसूस नहीं किया. ऐप्स जल्दी लॉन्च हुए, और इंटरनेट ब्राउजिंग फ्लूइड लगी. Oppo एक क्लीन और रिस्पॉन्सिव इंटरफेस भी देता है, जो मेरे एक्सपीरियंस में सही साबित हुआ.

ऑडियो परफॉर्मेंस भी इसका एक स्ट्रॉन्ग प्वाइंट है. इसके बड़े क्वाड स्पीकर सेटअप और ओमनी बियरिंग साउंड फील्ड टेक्नोलॉजी के साथ, साउंड क्वालिटी सच में इम्प्रेसिव थी. चाहे इससे म्यूजिक सुना जाए या कोई शो देखे,ऑडियो काफी क्लीयर, साफ और फास्ट आउटपुट देता है, जिसमें अच्छी मात्रा में बेस भी आता है. कुल मिलाकर, साउंड रिच और Satisfying है, जिसमें शिकायत करने लायक कुछ भी नहीं है.

Oppo Pad SE Review hindi camera performance price features and specifications

क्या कीमत को करता है Justify?

₹13,999 की शुरुआती कीमत पर, Oppo Pad SE यकीनन अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है. इसमें एक बड़ी 11 इंच की डिस्प्ले, एक Massive 9,340mAh की बैटरी और MediaTek का Helio G100 चिपसेट है. चाहे आप बिंज वॉच करना चाहते हों, पढ़ना चाहते हों, या सोशल मीडिया ऐप्स ब्राउज करना चाहते हों, Pad SE बड़ी बैटरी की बदौलत स्मूथ परफॉर्मेंस देता है वो भी लंबे समय तक.

सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, अगर आप एक ऐसे टैबलेट की तलाश में हैं जो अच्छा दिखता है, रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस देता है, और जेब पर भारी नहीं पड़ता तो Oppo Pad SE एक दमदार ऑप्शन है.

हमारा फैसला (My Verdict)

Oppo Pad SE एक परफेक्ट एंटरटेनर है. ये एक प्रीमियम टैबलेट की फील देता है, भले ही इसकी कीमत बहुत ज़्यादा न हो. इसकी लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस इसे वीडियो देखने, वेब ब्राउज़ करने और ई बुक्स पढ़ने के लिए परफेक्ट बनाती है कुल मिलाकर, ये टैबलेट उन लोगों के लिए एक ठोस ऑप्शन है जो कम बजट में भी एक हाई क्वालिटी डिवाइस चाहते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6