&format=webp&quality=medium)
Oppo ने इंडियन मार्केट में K13 Turbo Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में K13 Turbo और K13 Turbo Pro शामिल है. कंपनी ने सीरीज को खास गेमर्स के लिए तैयार किया है. इसमें Best-in-Class पेसिव कूलिंग सिस्टम, ByPass Charging, इमर्सिव गेमिंग एक्सपीरियंस, X-axis Linear Motor, 120fps है. कंपनी दावा करती है कि ये इंडिया की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें Cooling Fan दिया गया है. ये पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 4, Turbo Breathing Light और Turbo Luminous Ring के साथ आता है. चलिए जानते हैं क्या है इसमें खास और क्या है इनकी भारतीय कीमत?
VIDEO-BlueStone Jewellery IPO: कितने का निवेश, डेट्स, सब कुछ वीडियो में!
K13 Turbo Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB + 128GB की कीमत है 27,999 रुपये, जिसे पहली सेल के दौरान 3,000 रुपये सस्ता 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलारा इसके 8GB + 256GB की कीमत है 29,999 रुपये, जिसे पहली सेल के दौरान 3,000 रुपये सस्ता 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इन पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. फोन की पहली सेल 18 अगस्त को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी, जिसे आप Pre-Book कर सकते हैं.
K13 Turbo Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसके 8GB + 256GB की कीमत है 37,999 रुपये, जिसे पहली सेल के दौरान 3,000 रुपये सस्ता 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलारा इसके 12GB + 256GB की कीमत है 39,999 रुपये, जिसे पहली सेल के दौरान 3,000 रुपये सस्ता 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इन पर इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. फोन की पहली सेल 15 अगस्त को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी, जिसे आप Pre-Book कर सकते हैं.
VIDEO-HUDCO Share में 45% उछाल की उम्मीद! ब्रोकरेज का BUY कॉल

इसे कंपनी ने 4 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है- Silver knight, Midnight Maverick, Purple Phantom, White Knight
VIDEO-Highway Infra और Knowledge Realty Trust IPO का Allotment Update
.
दोनों ही स्मार्टफोन्स IPX6 & IPX8 & IPX9 Top Tier Waterproof प्रोटेक्शन के साथ आते हैं. 360 डिग्री Armour Body है, जो कि डैमेज प्रूफ है.

इस स्मार्टफोन में Turbo Breathing Light है, जो केवल RGB का काम नहीं करती, बल्कि ये फोन की हार्टबीट है. इसके अलावा इसमें Luminous Ring भी है, जो स्टाइल, फंक्शन के लिए खास डिजाइन की गई है.ये दोनों ने फीचर्स कंपनी ने खास गेमर्स के लिए जोड़े हैं.
VIDEO-25% Extra टैरिफ लागू, क्या है PM मोदी का प्लान?

गेमर्स अपने गेमिंग का आनंद उठा सके, उसके लिए इसमें Best-in-Class पेसिव कूलिंग सिस्टम है, जिससे फोन हीट नहीं होगा. 7000mm2 इसमें VC Cooling है. कंपनी दावा करती है कि ये इंडिया की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें Cooling Fan दिया गया है.

इसमें AI One-Tap Erase फीचर है, जिससे आप बैकग्राउंड में आ रहे लोग मिटा सकते हैं. 15 ColorOS अपडेट, Outdoor Mode 2.0, ColorS Game Assitant सपोर्ट के साथ ये आता है.

स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने नया ईयरबड भी लॉन्च कर दिया है. इसका नाम OPPO Enco Buds3 Pro है. इसकी कीमत 1,799 रुपये है. इंटरेस्टिंग कस्टमर्स इसे 27 अगस्त, 2025 को Oppo Store या फिर ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं.
