&format=webp&quality=medium)
स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी 35 ट्रू-ऑक्टा कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है. (जी बिजनेस)
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. चीन की मोबाइल बनाने वाली कंपनी ओप्पो ने शुक्रवार को नया बजट स्मार्टफोन OPPO A5s लॉन्च कर दिया है. इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के चक्कर में कंपनियां न सिर्फ दाम घटा रही हैं, बल्कि नए फीचर्स भी शामिल कर रही हैं. कंपनी ने A5s को 9,990 रुपये में पेश किया है. इसका मुकाबला Redmi Note 7 और Realme C2 से होगा.
यह स्मार्टफोन 32जीबी और 64 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें 2 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा. स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड, ग्रीन और रेड कलर में उपलब्ध है. इसमें कैमरा बेसिक पैनोरमा, एचडीआर, और वीडियो मोड के साथ-साथ पोर्ट्रेट मोड का समर्थन करता है जो पर्याप्त रोशनी में अच्छी फोटो खींचता है.

स्मार्टफोन में है खास
(इनपुट एजेंसी से )