&format=webp&quality=medium)
मोबाइल निर्माता कंपनी one plus ने लांच किए दो नए स्मार्टफोन (फाइल फोटो)
प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी खुदरा मौजूदगी का तेजी से विस्तार कर रही है और हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी. प्रीमियम स्मार्टफोन क्षेत्र में एप्पल तथा सैमसंग से प्रतिस्पर्धा कर रही चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नवीनतम श्रृंखला - OnePlus 7 और OnePlus 7 pro को भी बाजार में उतारा जिनकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी. इस फोन में 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 7 नैनोमीटर चिपसेट दिया गया है, जिसे 855 को एड्रेनो 640 जीपीयू ग्राफिक्स से लैस किया गया है.
तीन नए एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी कंपनी
OnePlus के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने कहा, ‘‘इस साल, हम तीन नये एक्सपीरियंस स्टोर खोलने जा रहे हैं. हम एक पुणे में खोलेंगे. हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा वनप्लस स्टोर होगा.’’ कंपनी के बेंगलुरू, दिल्ली और चेन्नई में पहले से एक्सपीरियंस सेंटर हैं.
बेहतरीन हैं इस फोन के फीचर
कंपनी की ओर से मंगलवार को बाजार में उतारे गए OnePlus 7 Pro व OnePlus 7 में कंपनी ने पहली बार क्वाडएचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया है. यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला पहला OnePlus स्मार्टफोन है. OnePlus 7 Pro में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है और यह 12 जीबी रैम के साथ आता है.
भारतीय बाजार में ये है कीमत
भारतीय बाजार में वनप्लस 7 की बाजार में कीमत 32,999 रुपये और प्रो वर्जन की कीमत 48,999 रुपये होगी. OnePlus7 का दाम (6GB +128GB) फीचर के लिए 32,999 रुपये और (8GB+256GB) फीचर के लिए 37,999 रुपये होगा जबकि OnePlus7Pro के तीन वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये (6GB+128GB), 52,999 (8GB+256GB) रुपये और Rs 57,999 (12GB+256GB) रुपये होगी.
फोन में बेहतरीन है कैमरा
OnePlus 7 Pro में 48 मेगा पिक्सल का ट्रिपल कमैरा दिया गया है. इसमें कई सेंसर लगे हुए हैं. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी मौजूद है. एक कैमरा अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो कैमरा के बजाय एक डेप्थ सेंसर है. कैमरा अल्ट्राशॉट फीचर्स एचडीआर प्लस और सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड से लैस है. OnePlus 7 में ड्यूल कैमरा सिस्टम दिया गया है. कैमरा 4K / 60fps (फ्रेम प्रति सेकेंड) का वीडियो कैप्चर करने के साथ-साथ 1080p / 240fps और 720p / 480fps स्लो मोशन मोड की सुविधा देता है.