Nothing Phone (3a) Lite की पहली झलक! स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल चिपसेट- भारत में कितनी होगी कीमत?

Nothing Phone 3(a) Lite 5G First Look: अगर आप Nothing लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं. इंडिया में कंपनी ने अपना मचअवेटेड Nothing Phone 3a Lite 5G फोन अनवील कर दिया है. इसकी यूनीक डिजाइन और पावरफुल चिपसेट इसे दमदार बनाता है. जानिए और क्या-क्या है खास.
Nothing Phone (3a) Lite की पहली झलक! स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल चिपसेट- भारत में कितनी होगी कीमत?

Nothing Phone 3(a) Lite 5G India Price: नथिंग.. वो कंपनी जो अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और यूनीक Glyph इंटरफेस के लिए जानी जाती है, उसने अब एक धमाका कर दिया है. कंपनी ने Nothing Phone (3a) Lite को ग्लोबली लॉन्च और इंडिया में अनवील कर दिया है. बेहतरीन इनोवेशन और स्टाइल के लिए अब आपको मोटी रकम खर्च करने की ज़रूरत नहीं है. ये नया स्मार्टफोन अपने सिग्नेचर स्टाइल, दमदार फीचर्स और स्मूथ सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को एक किफायती दाम पर लेकर आया है. चलिए, जानते हैं इस नए 'लाइट' फोन में क्या कुछ खास है.

1. डिजाइन जो भीड़ से अलग दिखे: Nothing का अनोखा स्टाइल!

Nothing का सिग्नेचर स्टाइल, अब और भी लोगों के लिए: Phone (3a) Lite ने Nothing के खास ट्रांसपेरेंट डिजाइन को एक नए अंदाज़ में पेश किया है. ये फोन ग्लास बॉडी में आता है, जो इसे प्रीमियम फील देता है. ये देखने में ऐसा लगता है जैसे इसे हाथ से तराशा गया हो, न कि सिर्फ मशीन से बनाया गया हो.

सफेद और काले रंग में उपलब्ध, टिकाऊ भी: ये फोन क्लासिक सफेद और काले रंगों में उपलब्ध है. इसकी मैट फिनिश, हाथ में बैलेंस फील और बारीक विजुअल टेक्सचर्स इसे एंट्री-लेवल के दूसरे फोन्स से कहीं ऊपर ले जाते हैं. साथ ही, ये IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, यानी डेली लाइफ में छोटे-मोटे पानी के छींटों और धूल से ये सुरक्षित रहेगा. एल्यूमीनियम बैटरी फ्रेम इसकी मजबूती को और बढ़ाता है, जिससे ये लंबे समय तक चलेगा.

2. दमदार कैमरा: 50MP का जादू!

फ्लैगशिप लेवल का कैमरा एक्सपीरियंस: Phone (3a) Lite में ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसका मेन सेंसर 50 MP का है. ये सेंसर क्लास में सबसे बैलेंस्ड, ब्राइट और क्लीयर पिक्चर्स क्लिक करना है. ये वही 'TrueLens Engine 4.0' तकनीक का इस्तेमाल करता है जो Nothing Phone (3) जैसे फ्लैगशिप फोन में मिलती है.

Nothing Phone (3a) Lite unveiled Stylish design powerful chipset but what will the price be in India have to wait

नाइट फोटोग्राफी भी है कमाल: इसका बड़ा 1/1.57-इंच सेंसर अपने क्लास के कॉमन सेंसर की तुलना में 64% ज्यादा लाइट कैप्चर करता है, जिससे चैलेंजिंग लाइट में भी शानदार पिक्चर्स आती हैं. Ultra XDR फोटोज, पोर्ट्रेट मोड, ऑटो टोन, नाइट मोड, मैक्रो मोड और मोशन कैप्चर जैसे फीचर्स हर शॉट को ऑप्टिमाइज़ करते हैं. 16 MP का फ्रंट कैमरा शार्प सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है, जबकि रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (30 FPS) और 1080p स्लो-मोशन (120 FPS) को सपोर्ट करता है.

3. Glyph Light: नोटिफिकेशन का नया अंदाज!

Nothing की पहचान, अब नए रूप में: Phone (3a) Lite में Glyph Light दिया गया है, जो Nothing के यूनीक Glyph इंटरफेस का ही एक नया रूप है. पुराने नोटिफिकेशन लाइट्स से प्रेरणा लेकर बनाया गया ये फीचर Flip to Glyph (फोन को उल्टा रखने पर साइलेंट नोटिफिकेशन), एसेंशियल नोटिफिकेशन्स (खास कॉन्टैक्ट्स के लिए) और ग्रुप फोटो के लिए कैमरा काउंटडाउन जैसे पॉपुलर फीचर्स को सपोर्ट करता है.

स्टाइलिश और पहचान के लिए: कॉल्स और कॉन्टैक्ट्स के लिए कस्टमाइजेबल लाइट सीक्वेंस, Nothing के आइकॉनिक रिंगटोन के साथ मिलकर Glyph Light को मिनिमल और तुरंत पहचान में आने वाला बनाता है.

4. Nothing OS 3.5: पावरफुल चिपसेट!

क्लीन और फ्लूइड एंड्रॉयड एक्सपीरियंस: Phone (3a) Lite आपको Nothing OS 3.5 के साथ पूरा Nothing एक्सपीरियंस देता है, जो Android 15 पर बेस्ड है. ये क्लीन, एक्सप्रेसिव और स्मार्ट UI फंक्शनल कस्टमाइजेशन के इर्द-गिर्द बना है, जिससे एक सहज और फ्लूइड इंटरफेस मिलता है.

सेफ्टी और सुविधाओं से भरपूर: Smart Drawer (ऐप्स को अपने आप व्यवस्थित करना), Private Space (निजी फाइलों के लिए) और App Locker (व्यक्तिगत ऐप सुरक्षा के लिए) जैसे फीचर्स आपको मानसिक शांति देते हैं. Nothing 3 साल के मेजर एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे फोन की लाइफ लंबी होगी. Nothing OS 4.0 भी Phone (3a) Lite में 2026 की शुरुआत में आएगा.

AI-पावर्ड टूल्स: Essential Key और Essential Space AI-पावर्ड टूल्स हैं जो नोट्स, आइडिया और मीडिया को कैप्चर और ऑर्गेनाइज्ड करने में मदद करते हैं, जबकि Essential Search बिना इंटरनेट कनेक्शन के सेव किए गए कंटेंट तक तुरंत पहुंचा देते हैं.

5. शानदार डिस्प्ले

बड़ा, ब्राइट और खूबसूरत AMOLED स्क्रीन: Phone (3a) Lite में 6.77 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले मिलता है. 3000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस और 1300 निट्स की आउटडोर ब्राइटनेस के साथ, कंटेंट वाइब्रेंट कलर्स और डार्क ब्लैक के साथ खिल उठता है.

स्मूथ और क्लीयर विजुअल्स: FHD+ रेजोल्यूशन (1080 x 2392) 387 पिक्सल हर इंच पर क्लीयर विजुअल्स देता है, जबकि 120 Hz की अल्ट्रा-स्मूथ एडाप्टिव रिफ्रेश रेट फ्लूइड स्क्रॉलिंग और रिस्पॉन्सिव गेमिंग एन्श्योर करती है. 10-बिट कलर डेप्थ 1.07 बिलियन कलर्स को दिखाती है, और 2160 Hz PWM डिमिंग फ्लिकर-फ्री व्यूइंग प्रदान करती है, जिससे आंखों पर जोर कम पड़ता है.

6. परफॉरमेंस और पावर: डेली टास्क के लिए जबरदस्त!

फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस: Phone (3a) Lite MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर से लैस है, जो TSMC के 4 nm प्रोसेस पर बना है. इसका 8-कोर CPU 2.5 GHz तक की स्पीड पर चलता है और इंटेंस लोड और गेमिंग स्टेबिलिटी के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, साथ ही इसमें एक एडवांस्ड लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है.

मल्टीटास्किंग का बादशाह, दमदार बैटरी: 8 GB फिजिकल RAM और 8 GB वर्चुअल RAM के साथ, Phone (3a) Lite कुल 16 GB RAM देता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है. 2 TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए मैक्सीमम फ्लेक्सिबिलिटी देता है. डुअल 5G, WiFI 6 और ब्लूटूथ 5.3 स्टेबल कनेक्शन और लैग-फ्री वायरलेस ऑडियो सुनिश्चित करते हैं. 5000 mAh की बड़ी बैटरी, एफिशिएंट MediaTek चिपसेट और Nothing OS 3.5 ऑप्टिमाइजेशन के साथ, लगभग 2 दिनों तक आराम से चलती है. 33 W फास्ट चार्जिंग से ये लगभग 20 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है, और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग एक्सेसरीज के लिए भी पावर देती है.

कीमत और उपलब्धता (Nothing Phone (3a) Lite Price in India)

Nothing Phone (3a) Lite ब्लैक और व्हाइट कलर्स में £249 / €249 (लगभग ₹21,000-₹22,000) (8+128GB) और £279 / €279 (लगभग ₹23,500-₹24,500) (8+256GB) में उपलब्ध होगा. बिक्री 29 अक्टूबर, बुधवार से Nothing.tech पर चुनिंदा बाजारों में शुरू होगी. कंपनी ने इसे भारत में अनवील किया है तो जाहिर सी बात है कि भारतीय कीमत सामने आने में कुछ समय लगेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6