&format=webp&quality=medium)
Nothing Phone (2): ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाले Nothing Phone (2) फोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये काफी समय से चर्चा में बना हुआ है. हालांकि फोन की लॉन्चिंग डेट तो कन्फर्म नहीं हुई है. लेकिन इसे जुलाई अंत तक लॉन्च किया जा सकता है. फोन से जड़े कुछ स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही लीक हो गए हैं. इस फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट के डेटाबेस में देखा जा चुका है. हाल में अपकमिंग स्मार्टफोन को UAE के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया. कंपनी भी अपने दूसरे स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन कन्फर्म कर चुकी है. आइए जानते हैं एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड इस मेन इन इंडिया स्मार्टफोन ते हाके में.
TDR सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, Nothing Phone (2) को A065 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा. बता दें कि Nothing Phone (1) का मॉडल नंबर A063 है. इसके अलावा, सर्टिफिकेशन वेबसाइट ने ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि, इससे लग रहा है कि स्मार्टफोन को जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है. साथ ही, उम्मीद है कि कंपनी इसकी लॉन्चिंग को लेकर जल्द खुलासा कर सकती है.
स्पेसिफिकेशन की बात करें Nothing ने लॉन्चिंग से पहले ही अपने अपकमिंग स्मार्टफोन के कई फीचर्स बता दिए हैं. कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है.
इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कन्फर्म कर दिया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट मिल रहा है. इस स्मार्टफोन में 4700mAh की बैटरी मिलेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन (2) के लिए तीन प्रमुख एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और तीन साल के सुरक्षा सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा.
कुछ समय पहले फोन को Geekbench पर लिस्ट किया गया था लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ आएगा. साथ ही, यह Android 13 पर रन करेगा.
अभी स्मार्टफोन की फास्ट चार्जिंग और कैमरा सेटअप को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हाल ही में एक लीक ने सीएडी रेंडर के जरिए फोन (2) के डिजाइन का खुलासा किया. हालांकि, इसके तुरंत बाद नथिंग के संस्थापक और सीईओ कार्ल पेई ने ट्विटर पर उन्हें नकली बताया. जल्द ही कंपनी फोन की लॉन्चिंग डेट और अन्य जानकारियां रिवील कर सकती है. अभी इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें