&format=webp&quality=medium)
नोकिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टीज़र शेयर किए हैं जिसमें एक स्मार्टफोन दिखाया गया है. (Pic Credit: Nokia)
एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) 22 सितंबर को एक नोकिया (Nokia) लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन सर्टिफिकेशन (FCC) पर लिस्ट कर दिया गया है.
नोकिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ टीज़र शेयर किए हैं जिसमें एक स्मार्टफोन दिखाया गया है, जिसमें रियर पैनल पर ट्रिपल-लेंस सेटअप है. कैमरा मॉड्यूल एक फ्लैश के साथ एक सर्कुलर फॉर्मेट में आता है. नोकिया के इस नए फोन को नोकिया 3.4 माना जा रहा है.
डिवाइस के दो वेरिएंट में आने की उम्मीद है, एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ और दूसरा 3GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ.
फोन एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ 6.52-इंच के डिस्प्ले के साथ आ सकता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 द्वारा ऑपरेट किया जाएगा. बैटरी 4000mAh की यूनिट है.
ट्रिपल कैमरा सेटअप प्राइमरी 13MP लेंस के साथ आता है, एक 5MP लेंस और तीसरा 2MP सेंसर है. फ्रंट-सेल्फी कैमरा में 8MP लेंस होने की उम्मीद है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
HMD ग्लोबल के पास इवेंट में लॉन्च होने वाले एक से ज्यादा स्मार्टफोन हो सकते हैं. Nokiamob.net की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Nokia 2.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 भी लॉन्च कर सकती है. इसी के साथ नोकिया 9.3 Pure View फोन को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है.