फोन खोने का डर खत्म! नोएडा पुलिस की नई तकनीक से मिनटों में मिलेगा वापस, जानें क्या है CEIR पोर्टल

Mobile Phone Lost and Found: ये सब एक खास सरकारी टेक्नोलॉजी की मदद से संभव हुआ है, जिससे अब चोरी या गुम हुए फोन को ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.
फोन खोने का डर खत्म! नोएडा पुलिस की नई तकनीक से मिनटों में मिलेगा वापस, जानें क्या है CEIR पोर्टल

Mobile Phone Lost and Found: नोएडा पुलिस ने एक कमाल का काम किया है. थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने लोगों के खोए हुए 4 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं. ये सब एक खास सरकारी टेक्नोलॉजी की मदद से संभव हुआ है, जिससे अब चोरी या गुम हुए फोन को ढूंढना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. (Find your phone) अगर आपका भी फोन गुम हुआ है या फिर आपको डर है कि खो गया तो क्या कर सकेंगे? नीचे बताई गई टिप्स से आसानी से ढूंढ सकेंगे.

क्या है ये जादुई CEIR पोर्टल?

दरअसल, पुलिस ने 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' (CEIR) नाम के एक सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल किया. जब कोई फोन खो जाता है, तो उसके IMEI नंबर के जरिए इस पोर्टल पर उसे ट्रैक किया जा सकता है. (Request for blocking lost/stolen mobile) इससे फोन की बिल्कुल सही लोकेशन का पता चल जाता है, जिससे पुलिस को उसे ढूंढने में आसानी होती है. इसी तकनीक का इस्तेमाल करके पुलिस ने इन चारों फोन को बरामद किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

मालिकों के चेहरे पर लौटी खुशी

पुलिस ने फोन के असली मालिकों की पहचान और जरूरी कागजात चेक करने के बाद उन्हें उनके फोन वापस सौंप दिए. (How to recover a lost mobile phone?) अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने नोएडा पुलिस की इस तेज कार्रवाई के लिए उनका दिल से धन्यवाद किया.

अगर आपका फोन खो जाए तो क्या करें?

नोएडा पुलिस ने सभी लोगों से अपील की है कि अगर आपका भी फोन कभी खो जाए या चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं.

  • सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराएं.
  • इसके बाद CEIR पोर्टल पर अपने फोन का IMEI नंबर जरूर अपडेट करें.
  • ऐसा करने से आपके फोन के वापस मिलने की उम्मीद कई गुना बढ़ जाती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6