WhatsApp में आया नया एनिमेटेड स्टिकर पैक, साथ ही जुड़ा ये मजेदार फीचर

आजकल चैटिंग करते समय लोग ज्यादातर एनिमेटेड स्टिकर्स (Animated Stickers) का इस्तेमाल करते है. जो की कॉफी ट्रेडिंग फीचर बन गया है. इसे के साथ वॉट्सऐप (WhatsApp) भी अपने ऐप पर चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए नए-नए स्टिकर्स अपडेट करता रहता है.
WhatsApp में आया नया एनिमेटेड स्टिकर पैक, साथ ही जुड़ा ये मजेदार फीचर

WhatsApp अलग-अलग चैट्स के लिए बैकग्राउंड के नए वालपेपर्स वाले फीचर पर काम कर रहा है. 

आजकल चैटिंग करते समय लोग ज्यादातर एनिमेटेड स्टिकर्स (Animated Stickers) का इस्तेमाल करते है. जो की कॉफी ट्रेडिंग फीचर बन गया है. इसे के साथ वॉट्सऐप (WhatsApp) भी अपने ऐप पर चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए नए-नए स्टिकर्स अपडेट करता रहता है. WABetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक, वाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.20.200. में नया स्टिकर्स पैक (sticker pack )को जोड़ा गया है, जिसका नाम Usagyuuun है.

इस स्टिकर्स पैक को Quan Inc ने डेवलप किया है. हालांकि यह एनिमेटेड स्टिकर पैक (animated sticker pack ) फिलहाल बीटा वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. स्टिकर्स पैक 3.5 एमबी का है. इसमें आपको व्हाइट कलर में कार्टून कैरेक्टर पेश किया है, जो अलग-अलग मूड पर आधारित कार्टून कैरेक्टर्स हैं. इसका इस्तेमाल आप चैटिंग के दौरान अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कर सकते हैं.

WhatsApp अलग-अलग चैट्स के लिए बैकग्राउंड के नए वालपेपर्स वाले फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर के साथ यूजर्स अलग-अलग चैट्स के लिए अलग-अलग वालपेपर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे. हालांकि WhatsApp Dimming फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.

Add Zee Business as a Preferred Source

WABetaInfo के मुताबिक, एंड्रॉयड के वाट्सऐप बीटा वर्जन 2.20.200.6 में Wallpaper Dimming फीचर को देखा गया है, जो यूजर की पसंद के हिसाब से वॉलपेपर्स को कलर टोन के चेंज करने में मदद करता है. इस फीचर को वॉलपेपर वाले सेक्शन के साथ एड किया जा सकता है.

इस संबंध में WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें Wallpaper Dimming टॉगल को स्क्रीन पर नीचे की तरफ देखा जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि जैसे ही आप टॉगल को दायीं या बायीं तरफ स्वाइप करेंगे, वॉलपेपर का कलर चेंज हो जाएगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

यूजर अपनी आंखों की सुविधानुसार कलर चेंज कर पाएंगे. WABetaInfo के मुताबिक, इस फीचर पर अभी काम चल रहा है यानी इस फीचर के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6