&format=webp&quality=medium)
मानसून सीजन चल रहा है. (Monsoon Season 2025) बारिश किसी भी समय आ जाती है. सोचिए आप बाहर हैं और आपका फोन-लैपटॉप भीग गया और आ गया हजारों का खर्चा. लेकिन क्या आप पहले से ही उसके लिए जुगाड़ करके रखें और सतर्क हो जाएं? जी हां आप अपने फोन-लैपटॉप को पहले से ही कुछ टिप्स के जरिए प्रोटेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई भारी-भरकम जुगाड़ नहीं करना है. चलिए जानते हैं.
इस मानसून सीजन में स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ बाहर निकलना किसी जंग लड़ने से कम नहीं है. (How to protect Smartphone and Smartwatch) क्योंकि जब भी बारिश होती है हम सबसे पहले इन्हें बचाने की कोशिश करते हैं. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वो टिप्स जिसमें आप अपने गैजेट्स को भीगने से बचा सकते हैं.

वॉटर रेपेलेंट स्क्रीन प्रोटेक्टर यूज करें
वॉटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल करें
सिलिकॉन कवर यूज करें
सिलिका जेल पैक यूज करें
फोन-लैपटॉप चार्ज के समय अलर्ट रहें
माइक्रोफाइबर कपड़े से गैजेट्स साफ करें
खिड़की या किसी भी ओपन एरिया में मोबाइल-लैपटॉप रखकर न भूलें
फोन-लैपटॉप के डेटा का पहले ही बैकअप बना लें

अगर आप टैबलेट कैरी करके रख रहे हैं तो उसे हमेशा लिक्विड डैमेज से बचाएं. इसे सुरक्षित रखने के लिए आपको वॉटरप्रूफ स्लीव या फ्लिप कवर रखना चाहिए.
पानी से बचाने के लिए आप लैपटॉप के लिए वॉटरप्रूफ बैग खरीद सकते हैं.
अगर आपने ईयरबड्स पर कोई भी कवर नहीं है तो पानी से बचाव के लिए उस पर केस जरूर चढ़ाएं. बेहतर होगा अगर सिलिकॉन का कवर हो, क्योंकि वो पानी से बचाता है.
इसे भी किसी सिलिकॉन कवर में ही रखें
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें