&format=webp&quality=medium)
TECNO SPARK Go 2023 and TECNO SPARK 10 launched in India: Tecno ने इंडियन मार्केट में अपने दो स्मार्टफोन्स को ऑरेंज वेरिएंट में उतार दिया है. इन स्मार्टफोन्स को बजट प्राइस सेगमेंट में उतारा गया है. अगर आप भी 8000 या 12000 से कम की कीमत वाले फोन्स खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. इन स्मार्टफोन्स के नाम TECNO SPARK Go 2023 और TECNO SPARK 10 है. टेक्नो स्पार्क गो 2023 फोन लेदर-बैक फिनिश के साथ आता है, जिसकी कीमत 8 हजार से कम है. इसके अलावा, टेक्नो के Spark 10 4G स्मार्टफोन को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया. दोनों ही स्मार्टफोन्स 5000mAh बैटरी से लैस हैं. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन्स से जुड़ी खासियत.
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और AI सेकेंडरी कैमरा शामिल है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया हैय फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
टेक्नो के इस हैंडसेट के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप और LED Flash लाइट दी गई है. बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट दिया है. सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-megapixel का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Tecno Spark 10 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W के चार्जर को सपोर्ट करती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें