&format=webp&quality=medium)
Motorola भारत में 8 फरवरी को अपना Moto E13 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा हैं. अभी ये स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च हो चूका हैं, और जल्दी ही बाकी देशो के मार्केट में भी लॉन्च हो जाएगा. आने वाला Moto E13 स्मार्टफोन e-commerce वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होगा. स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स फ्लिपकार्ट की माइक्रो साइट पर रिवील कर दी गई हैं. आइए जानते है स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स.
फ्लिपकार्ट की माइक्रो साइट के मुताबिक, Moto E13 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 7000 रुपए से कम हो सकती हैं. ऐसी खबर है कि Moto E13 की कीमत भारत में 6,499 रुपए से 6,999 रुपए के बीच में होगी. ये स्मार्टफोन e-commerce वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा. ये अभी क्लियर नहीं हुआ है कि मोटोरोला भारत में Moto E13 का 2GB RAM वेरिएंट लॉन्च करेगा या नहीं. लेकिन, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7000 रुपए के आस पास रहेगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरोप में Moto E13 के 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 119.99 यूरो है, यानी की लगभग 10,600 रुपए.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें