&format=webp&quality=medium)
Galaxy unpacked Event: सैमसंग के गैलेक्सी एस23 सीरीज (Samsung Galaxy S23 series) स्मार्टफोन की चर्चा काफी समय से चल रही है. आखिरकार इस स्मार्टफोन को कंपनी अगले महीने की पहली तारीख को लॉन्च करने जा रही है. बता दें, सैमसंग अपने नए फोन्स को 1 फरवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked Event) के दौरान लॉन्च करेगा. सैमसंग गैलेक्सी एस23 मॉडल्स को बेस के साथ प्रो वर्जन में उतारा जा सकता है. इसी के साथ हाई-एंड अल्ट्रा वैरिएंट को भी पेश किया जा सकता है. लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लीक हुई हैं. आइए जानते हैं इस इवेंट और इवेंट में लॉन्च हो रहे फोन्स के बारे में खास डीटेल्स.
सैमसंग गैलेक्सी ए23 सीरीज स्मार्टफोन को लेकर कई चर्चाएं हैं. Samsung Galaxy S23 Series के अलगे वर्जन के तौर पर इसको उतारा जाएगा. इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में इसके सभी मॉडल्स की कीमतों को रिवील किया गया है.
@chunvn8888 हैंडल नाम से ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर बताया कि Galaxy S23 के बेस मॉडल की कीमत 79,999 रुपए रह सकती है. जबकि 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ आने वाले Samsung Galaxy S23+ की कीमत 89,999 रुपये हो सकती है.
Samsung Galaxy S23 Ultra की भारतीय कीमत की बात करें, तो इसे 1,14,999 रुपए में लॉन्च किया जा सकता है. जबकि यूरोपियन मार्केट में इसे EUR 1,409 में उतारा जा सकता है. बीती रिपोर्ट्स में बताया गया कि फोन के मॉडल्स को फैंटम ब्लैक, कॉटन फ्लोवर (क्रीम), बोटनिक ग्रीन और Misty Lilac कलर ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा.
गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Galaxy Unpacked event) 1 फरवरी को आयोजित होगा. तीन साल में पहली बार सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सैन फ्रांसिस्को में रात 11.30 बजे IST से इन-पर्सन अनपैक्ड इवेंट का आयोजन करेगा. नए प्रीमियम गैलेक्सी इनोवेशन को देखने के लिए इस इवेंट से आप कनेक्ट हो सकते हैं. इवेंट को सैमसंग.कॅाम, सैमसंग न्यूजरूम भारत, और सैमसंग के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
इस इवेंट को सैमसंग लवर्स सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर LIVE देख सकते हैं. इसके अलावा इस इवेंट को वर्चुअली सैमसंग न्यूजरूम और सैमसंग के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसकी LIVE Streaming 10AM PST बजे से शुरू होगी. वहीं भारतीय समय के अनुसार इस लाइव इवेंट को रात 11:30 बजे आयोजित किया जाएगा.