Mobiistar ने लॉन्च किया कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन X1 Notch

मोबीस्टार एक्स1 नॉच को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त सेल्फी कैमरे के तौर पर बाजार में उतारा गया है. इसमें फ्रंट और रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं.
Mobiistar ने लॉन्च किया कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन X1 Notch

Mobiistar को भारत में आए हुए सिर्फ एक साल हुआ है. इसने फ्लिपकार्ट के साथ दीर्घकालीन साझेदारी के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था. 

एक्स1 नॉच के लॉन्च के साथ मोबीस्टार अपने इस मकसद के काफी करीब पहुंचा दिख रहा है क्योंकि शानदार लुक वाले इस हैंडसेट में कई ऐसे बेहतरीन फीचर्स हैं, जो इसे प्रीमियम सेगमेंट में रखते हैं. एक्स1 नॉच रीजनेबल कीमत पर सुंदर डिजाइन और डिसेंट सेल्फी कैमरा वाला एक अच्छा फोन है, जो तेजी से कम्पनी के टारगेट यूजर्स में पैठ बना सकता है.

पहली नजर में एक्स1 नॉच किसी भी एंगल से सब-10,000 सेगमेंट का फोन नहीं नजर आता. ग्लासी पॉलीकाबोर्नेट से लैस यह फोन प्रीमियम ग्लास-सैंडविच्ड डिवाइस की तरह नजर आता है. इसके बैक में बेहतरीन ग्रेडिएंट ह्यू का उपयोग हुआ है, जो सबकी नजर अपनी ओर खींचता है. एक खास एंगल से देखने पर इससे एक खास चमक निकली है, जो काफी आकर्षक लगती है. कम्पनी ने इस डिवाइस के साथ एक ट्रांसपैरेंट केस भी मुफ्त में दिया है, जिसे लगाने से फोन और भी आकर्षक दिखने लगता है.

आकर्षक डिजाइन
डिजाइन की बात करें को इसमें 3.5 एमएम आडियो जैक टॉप पर लगा है जबकि स्पीकर ग्रिल के साख माइक्रो यूएसबी पोर्ट बॉटम में दिया गया है. यह डुअल सिम ट्रे से सुसज्जित है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है. कार्ड और सिम स्लॉट बाईं ओर हैं जबकि ऑन-ऑफ बटन या वाल्यूम कम-ज्यादा करने वाला बटन दाईं ओर है. ग्लासी रियर पैनल में गोलाकार फिंगरप्रिंट स्कैनर है. यहां सिंगल कैमरा और एलईडी फ्लैश भी है और इसका 19:9 नॉच डिस्पले काफी आकर्षक नजर आता है. कुल मिलाकर एक्स1 नॉच एक सलीके से डिजाइन किया गया स्मार्टफोन है, जो अपने शानदार रीयर पैनल के कारण प्रीमियम लुक देता है. डिजाइन इस फोन के सबसे स्ट्रांग प्वाइंट्स में से एक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सॉप्टवेयर की बात करें तो मोबीस्टार एक्स1 नॉच एंड्रायड 8.1 ओरियो से लैस है. इस सॉफ्टवेयर पर यह डिवाइस अच्छा अनुभव देता है और काफी स्मूदली काम करता है. इसका टच डीसेंट है. एप्लीकेशंस के दौरान एप्स पर स्विच करने के दौरान यह थोड़ी दक्कत करता है लेकिन कुल मिलाकर इसका परफार्मेंस अच्छ है. इसमें लगा सॉफ्टवेयर यूजर्स को प्राइमरी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेनअनलाक ऑब्शन भी यूज करने की छूट देता है लेकिन लो-लाइट कंडीशन में फेस अनलॉक सटीक काम नहीं करता. ऐसे में डिवाइस को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रींट सेंसर को ही उपयोग में लाया जाए तो बेहतर रहेगा.

Mobiistar - X1 Notch

एक्स1 नॉच मोबीस्टार का पहला नॉच्ड डिस्प्ले वाला फोन है. इसका डिस्प्ले मेडर 5.7 इंच है और एचडी प्लस रिजोल्यूशन तथा टॉप पर 2.5डी कव्र्ड ग्लास लेयर से सज्जित है. फोन के कलर्स काफी ब्राइट हैं और टेक्स्ट काफी शार्प हैं. इसमें लगे मीडियाटेक हेलियो ए22 चिपसेट से दो स्पेश ऑब्शन मिलते हैं. 3जीबी/32जीबी वेरिएंट के साथ 23 जीबी का फ्रीस्टोरेज स्पेस मिलता है. फोन के सॉफ्टवेयर के साथ जेस्चर सपोर्ट और ड्यूरास्पीड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

AI से लैस है मोबीस्टार
मोबीस्टार एक्स1 नॉच को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) युक्त सेल्फी कैमरे के तौर पर बाजार में उतारा गया है और इस कारण इस फीचर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. इसमें फ्रंट और रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल के कैमरे लगे हैं, जो एआई ब्यूटीफिकेशन और सीन डिटेक्शन जैसे फीचर्स से सुसज्जित हैं. एक्स1 नॉच का कैमरा एप नाइट मोड, फेसब्यूटी, लाइव फिल्टर्स, प्रो मोड, एचडीआर, एंटी फ्लिकर, एंटी शेक जैसे फीचर्स से लैस है. फ्रंट और रियर कैमरों से लिए गए शुरूआती पिक्च र्स काफी अच्छे दिखे और एआई कैमरा अपनी साख के अनुरूप काम करता नजर आया. इसमें हालांकि सुधार की गुंजाइश है.

Mobiistar - X1 Notch

कुल मिलाकर भीड़ से भरे बजट सेगमेंट में मोबीस्टार एक्स1 नॉच एक अच्छा स्मार्टफोन है. ऑफलाइन मार्केट पर आश्रित रहने वालों के लिए यह औसत कीमत में एक अच्छा ऑब्शन हो सकता है. अपने शानदार डिजाइन, अच्छे डिस्प्ले, औसत दर्जे के कैमरों और डीसेंट बैटरी लाइफ के कारण इसे वैल्यू फॉर मनी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस फोन को हालांकि उपभोक्ताओं के दिल में जगह बनाने के लिए कई अन्य ब्रांड्स के साथ टक्कर करनी होगी, खासतौर पर अगर खरीददार को आनलाइन जाना पसंद हो तो उसके पास कई बेहतरीन ऑफर्स हैं.

ये है कीमत
ये स्मार्टफोन दो वेरिएंट में हैं. 2 जीबी/16जीबी वेरिएंट की कीमत 8499 रुपये है जबकि 3जीबी/32जीबी वेरिएंट की कीमत 9499 रुपये है.

एक साल पहले भारत में आया मोबीस्टार
मोबीस्टार को भारत में आए हुए सिर्फ एक साल हुआ है. बीते साल इसने फ्लिपकार्ट के साथ दीर्घकालीन साझेदारी के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था और कम कीमत वाले कुछ प्रभावशाली फोन लांच किए थे. कंपनी सेल्फी सेंटरिक फोन के माध्यम से उन भारतीयों के बीच अपनी पैठ बनाना चाहती है, जो बेसिक फोन से स्मार्टफोन का रुख करना चाह रहे हैं और जिन्हें कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले फोन की तलाश रहती है.

(IANS से)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6