Apple Event 2025 Highlights: एप्पल के पिटारे से क्या-क्या निकला? नया iPhone, नए Airpods और क्या? कीमत भी आ गई सामने

Apple Event 2025 Highlights: कंपनी ने इस मचअवेटेड इवेंट में एक साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. iPhone 17 Series, AirPods Pro 3, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3. 
Apple Event 2025 Highlights: एप्पल के पिटारे से क्या-क्या निकला? नया iPhone, नए Airpods और क्या? कीमत भी आ गई सामने

Story highlights

    • एप्पल अपने ग्लोबल इवेंट में iPhone 17 की नई सीरीज लॉन्च करेगा.
    • iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च होंगे.
    • इवेंट में Apple Watch Series 11 और AirPods Pro 3 को लेकर भी अपडेट आ सकता है.

Apple Event 2025 Highlights: एप्पल के मचअवेटेड 'Awe Dropping' इवेंट की शुरुआत बड़ी शानदार हुई है. ये इवेंट हर बार की तरह इस बार भी अमेरिका के Cupertino में हुआ, जिसकी ओपनिंग की Apple के CEO Tim Cook ने. कंपनी ने एक साथ कई प्रोडक्ट्स लॉन्च किए. iPhone 17 Series, AirPods Pro 3, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3.

विस्तार में जानें सभी प्रोडक्ट्स के बारे में

Add Zee Business as a Preferred Source

Apple AirPods Pro 3 Price: आपका नया फिटनेस गुरू और लैंग्वेज ट्रांसलेटर, सिर्फ ईयरबड्स नहीं.. बहुतकुछ है खास- इतनी है कीमत

Follow updates here:

09 Sep 2025, 11:31 PM (IST)

iPhone 17 Pro में क्या है खास?

Apple Event 2025 Iphone 17 Series Launch Live 17 air 17 pro 17 pro max latest ios macbook apple watch price feature spec

09 Sep 2025, 11:29 PM (IST)

दिखने में कैसा है iPhone 17 Pro

Apple Event 2025 Iphone 17 Series Launch Live 17 air 17 pro 17 pro max latest ios macbook apple watch price feature spec

 

09 Sep 2025, 11:21 PM (IST)

iPhone 17 Air देखा क्या?

Apple Event 2025 Iphone 17 Series Launch Live 17 air 17 pro 17 pro max latest ios macbook apple watch price feature spec

09 Sep 2025, 11:12 PM (IST)

iPhone 17 हुआ लॉन्च

नए iPhone में Apple Intelligence का सपोर्ट है. इसमें Ceramic Shield 2 है, जो स्क्रीन को तीन गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस बनाता है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ProMotion डिस्प्ले है, साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 nits, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी शानदार होगी. फोन में A19 चिप है, जो फास्ट परफॉरमेंस देगा और पूरे दिन चलने वाली ऑल-डे बैटरी लाइफ के साथ-साथ फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा.

फोटोग्राफी के लिए, इसमें 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा सिस्टम है, जिसमें बेहतर ज़ूम के लिए 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो लेंस भी शामिल है. फ्रंट में सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा होगा, जो वीडियो कॉल के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा. ये 256GB की शुरुआती स्टोरेज के साथ आएगा और 6.3 इंच का डिस्प्ले इसमें होगा. डिज़ाइन के मामले में, इसमें एक्शन बटन (Action Button) और कैमरा कंट्रोल (Camera Control) के साथ-साथ कई स्टाइल के ऑप्शन भी मिलेंगे. 

09 Sep 2025, 10:53 PM (IST)

कैसी है Apple Watch Series? 

कंपनी ने Apple Watch Series 11 पेश कर दी है. ये 2X Scratch Resistence और सेलुलर कनेक्शन के साथ आती है. 5G कनेक्शन सपोर्ट के अलावा इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि Mental Tracking, Heart Sleep, Hyper Tension, Bedtime Reminder
Battery. ये दो कलर ऑप्शन - Jet black, silver और rose gold के साथ उपलब्ध है.

09 Sep 2025, 10:50 PM (IST)

कंपनी ने बताया कि AirPods Pro 3‌ में AirPods Pro 2 से 2 गुना बेहतर ANC सपोर्ट मिलेगा. यानी AirPods Pro‌ से हुआ 4 गुना बेहतर. 

Apple Event 2025 Iphone 17 Series Launch Live 17 air 17 pro 17 pro max latest ios macbook apple watch price feature spec

09 Sep 2025, 10:47 PM (IST)

Apple AirPods Pro 3 हुआ अनवील

एप्पल के इन नए ईयरबड्स में Noise Cancellation, Live ट्रांसलेशन का सपोर्ट है, जो आपको अलग-अलग भाषाओं में मिलेगा. ये IP57 Sweat और Water रेसिस्टेंट के साथ आता है. वहीं इसमें 6 से 8 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है. 

09 Sep 2025, 10:29 PM (IST)

 

कब और कहां देखें इवेंट?

ये इवेंट अमेरिका के Cupertino में हो रहा है और भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग रात 10:30 बजे से शुरू होगी. आप इसे Apple की वेबसाइट, YouTube चैनल और Apple TV ऐप पर देख सकते हैं. इवेंट खत्म होने के बाद इसकी रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध होगी.

 

09 Sep 2025, 10:16 PM (IST)

यहां देखें Apple इवेंट LIVE Updates

09 Sep 2025, 9:53 PM (IST)

iPhone 17 Pro Max में क्या मिलेगा?

Apple iPhone 17 Pro Max Launch: प्रो मॉडल का पूरा बदल जाएगा हुलिया! कैसा होगा डिजाइन-डिस्प्ले? कीमत भी आ गई सामने

09 Sep 2025, 1:12 PM (IST)

Apple Store क्यों हुआ Shut?

ये रही वजह: Apple स्टोर क्यों हुआ बंद? iPhone 17 लॉन्च से पहले क्या है इसके पीछे का Suspense? जानें वजह

 

09 Sep 2025, 1:02 PM (IST)

Apple Watch SE की भी होगी एंट्री

आज एक एंट्री लेवल स्मार्टवॉच को भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसका नाम Apple Watch SE 3 होगा. इसमें बड़ा डिस्प्ले और बेहतर परफोर्मेंस का ध्यान रखा जाएगा.

09 Sep 2025, 12:38 PM (IST)

Apple Watch Ultra 3 से भी उठेगा पर्दा

Watch Series 11 के अलावा कंपनी Watch Ultra 3 को भी लॉन्च कर सकती है. इसमें बड़ा डिस्प्ले और स्लिम बेजेल मिल सकते हैं. कंपनी न्यू S11 चिपसेट, स्मार्टवॉच सेटेलाइट कनेक्टिविटी SOS फीचर देगी. 

09 Sep 2025, 12:36 PM (IST)

Apple Watch Series 11

Apple Watch Series 11 को भी अनवील किया जा सकता है. हालांकि उसके डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन चिपसेट ऐसा जोड़ा जाएगा, जो परफोर्मेंस को और बेहतर बना सकता है. इसमें S सीरीज का फास्ट चिप और 5G मॉडम मिलेगा.

09 Sep 2025, 12:09 PM (IST)

AirPods Pro 3: बेहतर एक्सपीरियंस के लिए तैयार

रिपोर्ट्स के अनुसार, AirPods Pro 3 में एक बेहतर डिज़ाइन और पहले से भी ज्यादा बेहतर एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि इसमें एक नया H3 चिपसेट होगा, जो परफॉर्मेंस को और बढ़ाएगा. Apple अपने वियरेबल्स में हेल्थ ट्रैकिंग क्षमताओं का भी विस्तार कर रहा है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, अपग्रेडेड हियरिंग असिस्टेंस और एक हियरिंग टेस्ट फीचर शामिल होगा. ये हियरिंग टेस्ट फीचर साउंड बजाकर सुनने की क्षमता का आकलन करेगा और अगर जरूरत पड़ने पर यूजर्स को डॉक्टर से सलाह लेने की सिफारिश करेगा. इसके अतिरिक्त, रियल-टाइम हेल्थ ट्रैकिंग के लिए ईयरबड्स में एक तापमान सेंसर भी शामिल हो सकता है.

09 Sep 2025, 11:58 AM (IST)

Airpods Pro 3 भी हो सकते हैं लॉन्च

2026 में AirPods में एक बड़ा बदलाव आने वाला है, क्योंकि Apple अपने नेक्स्ट-जेन ईयरबड्स में हार्डवेयर में बड़ा बदलाव करने की प्लानिंग में है. इन नए AirPods में बिल्ट-इन इन्फ्रारेड कैमरे शामिल होने का दावा किया गया है, जो एक बिल्कुल नया फीचर है. 2026 में पेश होने वाले ये एयरपोड्स नए फीचर्स के साथ आएंगे, जो कि Apple Vision Pro और उसके वर्जन के साथ भी कंपेटिबल होंगे.

09 Sep 2025, 10:52 AM (IST)

iPhone 17 की संभावित कीमत

कंपनी अपने iPhone 17 के रेगुलर मॉडल की कीमत को इस बार कम ही रखेगा. लेकिन ऐसी संभावना है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत बढ़ सकती हैं. वहीं iPhone 17 Pro मॉडल्स की बैटरी को भी बूस्ट किया जा सकता है. 

मार्केट रिसर्च के मुताबिक, iPhone 17 के रेगुलर मॉडल की शुरुआती कीमत करीब $799 हो सकती है, जो कि इसके बेस मॉडल 128GB की हो सकती है. वहीं iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max दोनों इस बार  256GB बेस स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आ सकते हैं, जिसकी कीमत में $50-$100 उछाल आ सकता है. 

09 Sep 2025, 10:30 AM (IST)

iPhone 17 Pro / Pro Max के संभावित फीचर्स

  • इस बार डिजाइन बदल जाएगा! हॉरिजॉन्टल कैमरा बार और आधी बॉडी एलुमिनियम और आधी ग्लास बैक.
  • नई डिस्प्ले होगा, बेहतर और ज्यादा ब्राइटनेस के साथ.
  • Apple का डिजाइन किया हुआ Wi-Fi 7 चिप, जो देगा फास्ट कनेक्टिविटी.
  • 48MP टेलीफोटो लेंस, जो देगा 8× ऑप्टीकल ज़ूम.
  • 8K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर.
  • 12GB RAM.
  • प्रो मैक्स में मिलेगी बड़ी 5,088 की बैटरी और थिक डिजाइन होगी.
  • बेस स्टोरेज की शुरुआती 256GB से होगी.
  • Qi2 25W Wireless MagSafe चार्जिंग.
  • दो नए कलर्स: Dark Blue और Orange, plus standard Pro finishes.

09 Sep 2025, 10:28 AM (IST)

iPhone 17 Air

  • 5.5mm की Ultra-thin डिजाइन और 6.6 इंच की ProMotion डिस्प्ले.
  • 145 ग्राम, यानी हल्का टाइटेनियम-एलुमिनियम फ्रेम.
  • सिंगल 48MP का लेंस.
  • A19 chip और Apple C1 modem.
  • 12GB RAM.
  • 3,000 mAh बैटरी केपेसिटी.
  • Action Button और Camera Control बटन.
  • 24MP फ्रंट कैमरा.
  • Qi2 25W वायरलैस मैगसेफ चार्जिंग.
  • Exclusive कलर्स: ब्लैक, व्हाइट, लाइट गोल्ड और लाइट ब्लू.
     

09 Sep 2025, 9:26 (IST)

iPhone 17 के रेगुलर मॉडल में क्या होगा खास?

6.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले साइज, जो कि iPhone 16 से 2 इंच बड़ा होगा.
120Hz प्रो मोशन डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें Always-on फीचर भी मिलेगा.
24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.
नया A19 प्रोसेसर
Qi2 25W वायरलैस मैगसेफ चार्जिंग
नए कलर्स: black, white, steel gray, light blue, green, और purple.

09 Sep 2025, 9:10 (IST)

Apple iPhone 17 के कितने मॉडल्स होंगे लॉन्च?

iPhone 17 Series 4 नए मॉडल्स के साथ एंट्री लेगी. इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकता है. 
 

09 Sep 2025, 8:39 (IST)

09 Sep 2025, 8:34 (IST)

कब-कहां देखें Apple इवेंट?

एप्पल के मेगा इवेंट 'Awe Dropping' को आप कंपनी की ऑफिशियल साइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर LIVE देख सकते हैं. ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा.  

 

08 Sep 2025, 11:52 PM (IST)

iphone 17 Launch live: iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max की संभावित कीमत

लीक्स के मुताबिक iPhone 17 की कीमत करीब $800 से शुरू होने का अनुमान है. iPhone 17 Pro की कीमत करीब $1,100 होने की उम्मीद है. iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब $1,250 रहने की उम्मीद है.

08 Sep 2025, 11:51 PM (IST)

iphone 17 Launch live: iPhone 17 Pro Max के संभावित फीचर्स

iPhone 17 Pro Max की थोड़ी मोटी बॉडी हो सकती है, ताकि इसमें बड़ी बैटरी फिट हो सके.

08 Sep 2025, 11:49 PM (IST)

iphone 17 Launch live: iPhone 17 Pro के कैमरा और स्टोरेज में बदलाव

iPhone 17 Pro मॉडल में 128GB का एंट्री-लेवल ऑप्शन हट सकता है, और सिर्फ 256GB, 512GB, और 1TB वेरिएंट ही उपलब्ध होंगे. वहीं, कैमरा लेआउट में बदलाव हो सकता है. फोन के पीछे तीनों कैमरों को हाउस करेगा, जबकि फ्लैश और सेंसर अलग से एक तरफ होंगे.

08 Sep 2025, 11:48 PM (IST)

iphone 17 Launch live: iPhone 17 के कैमरा फीचर्स

iPhone 17 में फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी 24 मेगापिक्सल का हो सकता है. नए रंग भी आ सकते हैं, जिनमें पर्पल (बैंगनी) और ग्रीन (हरा) शामिल हैं.

08 Sep 2025, 8:00 PM (IST)

iphone 17 Launch live: iPhone 17 के संभावित डिस्प्ले फीचर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 में थोड़ा बड़ा 6.3 इंच का डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. ये पुराने स्टैंडर्ड मॉडल्स के 60Hz स्क्रीन से कहीं बेहतर होगा.

08 Sep 2025, 7:55 PM (IST)

iphone 17 Launch live: मुंबई में सबसे ज्यादा आईफोन की बिक्री

आईफोन की सेल के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे हैं, यहां पर कुल बिक्री का 25 फीसदी से अधिक हिस्सा है. इसके बाद गुजरात (11%) और दिल्ली (10%) का नंबर आता है.

08 Sep 2025, 7:53 PM (IST)

iphone 17 Launch live: 128 GB पहली पसंद

स्टोरेज के मामले में भी लगभग एक तिहाई भारतीय खरीदारों ने 128GB वेरिएंट को अपनी पहली पसंद बनाया. इसके बाद 256GB वेरिएंट 24.4% के साथ दूसरे स्थान पर रहा. वहीं, 512GB और 1TB जैसे बड़े स्टोरेज वाले मॉडल्स की हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम रही.

08 Sep 2025, 7:53 PM (IST)

iphone 17 Launch live: भारतीयों की पसंद iPhone प्रो मॉडल्स

टाटा ग्रुप के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय ग्राहक महंगे प्रो मॉडल्स की जगह स्टैंडर्ड आईफोन मॉडल्स को पसंद करते हैं. कुल बिक्री में 86 फीसदी हिस्सेदारी नॉन-प्रो मॉडल्स की है, जबकि प्रो मॉडल्स केवल 14 फीसदी बिके हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6