सिर्फ 3,899 रुपये में LAVA ने लॉन्च किया धांसू स्‍मार्टफोन, फीचर्स हैं बेजोड़

लावा (Lava) इंटरनेशनल लिमिटेड ने मंगलवार को 3,899 रुपये कीमत का अपना न्यू एंट्री लेवल स्मार्टफोन 'लावा जेड41' (Lawa Z41) लॉन्च किया. फोन दो कलर मिडनाइट ब्लू और अंबर रेड में उपलब्ध रहेगा.
सिर्फ 3,899 रुपये में LAVA ने लॉन्च किया धांसू स्‍मार्टफोन, फीचर्स हैं बेजोड़

1 जीबी रैम और 16जीबी रोम के साथ डिवाइस में एंड्रॉइड 9 पाई (गो एडिशन) रन करता है. (BGR)

लावा (Lava) इंटरनेशनल लिमिटेड ने मंगलवार को 3,899 रुपये कीमत का अपना न्यू एंट्री लेवल स्मार्टफोन 'लावा जेड41' (Lawa Z41) लॉन्च किया. फोन दो कलर मिडनाइट ब्लू और अंबर रेड में उपलब्ध रहेगा.

लावा इंटरनेशनल प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह के मुताबिक यह स्मार्टफोन ग्रहकों की सभी सोशल मीडिया जरूरतों, जैसे यूट्यूब, व्हाट्सएप और फेसबुक आदि को पूरा करेगा.

फोन यूजर्स को यू-ट्यूब जैसे डेटा-कंज्यूमिंग एप्स को सर्फ करने की अनुमति देता है, जहां यूजर अपने डेटा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं और सुपर-फास्ट इंटरफेस के साथ वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जी बिजनेस LIVE देखें यहां

स्मार्टफोन में 5-इंच का डिस्प्ले फीचर है. लावा जेड41 5एमपी रेयर कैमरे के साथ आता है, जिसमें 2500एमएएच की बैटरी लगी है.

1 जीबी रैम और 16जीबी रोम के साथ डिवाइस में एंड्रॉइड 9 पाई (गो एडिशन) रन करता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6