&format=webp&quality=medium)
लावा ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स
भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी Lava ने बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Z92 लॉन्च कर दिया है. लावा जेड92 भले ही एक किफायती स्मार्टफोन हो लेकिन इसके फीचर्स गौर करने वाले हैं. इस हैंडसेट में 6.22 इंच का HD+ डिस्प्ले, 13MP का रियर कैमरा और 3260 mAh की दी गई है. Lava Z92 में एआई स्टूडियो मोड भी दिया गया है.
Lava Z92 की कीमत
लावा जे़ड92 को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. इसे दो कलर्स- ओसियन ब्लू और ब्लैक ग्रेडिएंट वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. Lava Z92 आज से ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध हो गया है. इसके साथ Jio ऑफर भी दिया जा रहा है, इसके अंतर्गत 2,200 रुपये का कैशबैक और 50GB डाटा दिया जाएगा. Jio के 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर 2,200 रुपये का कैशबैक 50 रुपये के 44 वाउचर के रूप में MyJio ऐप में क्रेडिट कर दिया जाएगा. प्रति रीचार्ज के साथ 5GB एक्स्ट्रा डाटा वाउचर अधिकतम 10 रीचार्ज तक मिलेगा.
Lava Z92 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
लावा जे़ड92 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है. इसमेंस्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया गया है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0GHz मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3GB रैम है. इसकी इंटरनल स्टोरेज 32GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. Lava Z92 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.