LAVA ने शुरू की नई सुविधा, अब Agni 5g यूजर्स को मिलेगी डोरस्टेप कस्टमर सर्विस

LAVA Agni 5G Customer Doorstep service: लावा पहली ऐसी कंपनी है जो अपने कस्टमर्स को इस तरह की सर्विस दे रहा है. ये सर्विस केवल Agni 5G यूजर्स को ही मिलेगी.
LAVA ने शुरू की नई सुविधा, अब Agni 5g यूजर्स को मिलेगी डोरस्टेप कस्टमर सर्विस

LAVA Agni 5G Customer Doorstep service: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड LAVA इंटरनेशनश लिमिटेड ने अपने अपकमिंग Agni 5G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नई सुविधा जारी की है. LAVA ने नई कस्टमर सर्विस इनिशिएटिव की अनाउंटमेंट की है. इस सेवा का नाम कंपनी ने LAVA Agni Mirta रखा है, जो देश में इस तरह की सर्विस देने वाली पहली कंपनी बन गई है. इस नई सर्विस के जरिए लावा अपने Agni 5G स्मार्टफोन यूजर्स को डेडिकेटेड सर्विस (Doorstep Service) दे रहा है.

बता दें किसी भी यूजर को कोई दिक्कत होती है तो लावा अपनी इस सर्विस के जरिए उनकी मदद करेगा. इसके अलावा, कंपनी Agni यूजर्स को डोरस्टेप सर्विस ऑफर करने का भी वादा करती है, जिसमें, LAVA सर्विस रिप्रेजेंटेटिव रजिस्टर्ड कस्टमर एड्रेस से फोन कलेक्ट करता है और उसे वापस उसी एड्रेस पर डिलीवर भी करता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

नई Customer Service का फ्री में उठाए फायदा

इस सर्विस की खास बात ये है कि ये पूरा प्रोसेस फ्री में ऑफर किया जाएगा. इसके अलावा जो यूजर्स देश भर में LAVA के किसी भी सर्विस सेंटर जाना चाहते हैं तो Agni 5G ग्राहकों को खासतौर पर पहली प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं Agni कस्टमर्स की सर्विस के लिए LAVA कस्टमर केयर कॉल के लिए जीरो-वेट टाइम देने का ऐलान करती है. इसमें सबसे अच्छी सर्विस ये है कि जब यूजर्स को सॉल्यूशन मिल जाएगा, तो वो उसके बाद पर्सनलाइज्ड फीडबैक भी दे पाएंगे.

LAVA Agni 5g के स्पेसिफिकेशंस

LAVA एंड्रायड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. स्मार्टफोन में डिस्प्ले के तौर पर 6।78-इंच की Full HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और होल-पंच डिजाइन के साथ आती है. ये डिवाइस MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है.

Lava Agni 5G स्मार्टफोन के बैक साइड पर 4 कैमरा दिए गए हैं, जिनमें एक 64 MP का प्राइमरी लेंस है, एक 5 MP का वाइड-एंगल लेंस है, एक 2 MP का डेप्थ सेंसर है और एक 2 MP का मैक्रो शूटर है. ये स्मार्टफोन AI Mode, Super Night और Pro Mode जैसे कैमरा फीचर्स के साथ आएगा. डिवाइस में सामने एक 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है.

Lava के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है. इसमें 5,000mAh बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. लावा का दावा है कि फास्ट चार्जर की मदद से फोन बस 90 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा.