&format=webp&quality=medium)
kim kardashian on ChatGPT: रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन ने हाल ही में बताया है कि वह अपनी लीगल पढ़ाई के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये कदम उनके लिए भारी पड़ गया है. रिपोर्ट के अनुसार, किम ने ये बात वैनिटी फेयर के एक इंटरव्यू में बताई, जहां सिंगर टेआना टेलर ने उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट लिया. किम ने कहा कि ChatGPT उन्हें अक्सर गलत जानकारी देता है, जिससे उनके टेस्ट के रिजल्ट्स खराब हो जाते हैं. उन्होंने मजाक में कहा, "ChatGPT हमेशा गलत होता है. इसकी वजह से मैं कई बार फेल हो चुकी हूं. फिर मैं गुस्सा होकर कहती हूं कि तुमने मुझे फेल क्यों करवाया? और फिर ये मुझसे जवाब में बात भी करने लगता है."
किम ने बताया कि वह ChatGPT से कानूनी सलाह भी लेती हैं. उन्होंने कहा, "जब मुझे किसी सवाल का जवाब चाहिए होता है तो मैं उसकी फोटो लेकर ChatGPT में डाल देती हूं." हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि इस तरह AI से मदद लेना वे चीटिंग मानती हैं या नहीं.
किम ने ये भी बताया कि कभी-कभी वे ChatGPT को गिल्ट ट्रिप देने की कोशिश करती हैं. उन्होंने कहा, "मैं इसे कहती हूं देखो तुम मुझे फेल करवा रहे हो. तुम्हें कैसा लगता है? तो ये जवाब देता है कि ये तुम्हें अपनी सोच पर भरोसा करना सिखा रहा है."
किम कार्दशियन ने मजाकिया लहजे में कहा कि अब उन्हें ChatGPT एक दोस्त और दुश्मन दोनों जैसा लगता है. टेआना टेलर ने भी उनसे मजाक में येी कहा. किम ने कहा, "उन्हें बेहतर करना होगा क्योंकि मैं उन पर भरोसा कर रही हूं. अब वो मुझे गलत जवाब देने के बाद ये सिखाते हैं कि खुद पर भरोसा रखो. फिर वो मेरे थेरेपिस्ट की तरह बातें करने लगता है. मैं उनके जवाबों का स्क्रीनशॉट लेकर अपने ग्रुप में भेजती हूं कि देखो ये मुझसे क्या बोल रहा है."
आपको बता दें, किम कार्दशियन 2019 से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने 2021 में 'बेबी बार' एग्जाम पास किया था और जुलाई 2025 में मुख्य बार एग्जाम दिया है, जिसके नतीजों का इंतजार है.
| विषय | जानकारी |
| यूज करती हैं | अपनी लीगल पढ़ाई के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करती हैं. |
| मुख्य शिकायत | ChatGPT अक्सर गलत जानकारी देता है, जिससे टेस्ट में दिक्कत आती है. |
| परिणाम | गलत जानकारी की वजह से कई बार फेल हो चुकी हैं. |
| अन्य उपयोग | कानूनी सलाह लेने के लिए भी ChatGPT का इस्तेमाल करती हैं, सवालों की फोटो डाल देती हैं. |
| रिस्पांस | ChatGPT गलत जवाब के बाद खुद पर भरोसा रखने की सलाह देता है, थेरेपिस्ट जैसा लगता है. |
| किम की पढ़ाई | 2019 से लॉ की पढ़ाई कर रही हैं, 2021 में 'बेबी बार' पास किया. |
| अगला एग्जाम | जुलाई 2025 में मुख्य बार एग्जाम दिया है, नतीजों का इंतजार. |
A1: किम कार्दशियन अपनी लीगल पढ़ाई के दौरान सवालों के जवाब और कानूनी सलाह लेने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करती हैं.
A2: किम इसलिए नाराज हैं क्योंकि ChatGPT उन्हें अक्सर गलत जानकारी देता है, जिसकी वजह से उन्हें अपने टेस्ट में दिक्कत आती है और वे कई बार फेल भी हो चुकी हैं.
A3: किम के अनुसार, गलत जवाब देने के बाद ChatGPT उन्हें 'खुद पर भरोसा रखने' की सलाह देता है और थेरेपिस्ट की तरह बातें करने लगता है.
A4: किम कार्दशियन ने 2021 में 'बेबी बार' एग्जाम पास किया था.
A5: खबर में ये साफ नहीं बताया गया है कि किम कार्दशियन AI से मदद लेने को चीटिंग मानती हैं या नहीं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)