स्मार्टफोन चोरी होने या खो जाने पर WhatsApp अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, अपनाएं ये तरीका

WhatsApp: अगर आपका फोन खो गया है और आपने व्हाट्सऐप को अकाउंट डीएक्टिवेट करने के लिए कम्यूनिकेट नहीं किया तो सिम लॉक होने के बाद भी और फोन सर्विस न होने के बाद भी वाई-फाई से WhatsApp का इस्तेमाल किया जा सकता है.
स्मार्टफोन चोरी होने या खो जाने पर WhatsApp अकाउंट को ऐसे रखें सेफ, अपनाएं ये तरीका

WhatsApp: जब किसी वजह से आपका स्मार्टफोन (Smartphone) खो जाता है या चोरी हो जाती है तो डाटा चले जाने का दुख होता है. लेकिन डाटा के अलावा आपके फोन में मौजूद अकाउंट की सेफ्टी की भी चिंता होने लगती है. अगर आप मैसेंजर ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूज करते हैं और आपका फोन खो जाता है तो व्हाट्सऐप अकाउंट (WhatsApp Account) का तुरंत गलत इस्तेमाल भी हो सकता है. ऐसे में आप अपने अकाउंट की सेफ्टी कर सकते हैं. इसके लिए कुछ तरीके अपनाने होते हैं.

फोन खोने पर तुरंत करें ये काम Do this immediately after losing the phone
अगर किसी वजह से आपका स्मार्टफोन खो गया तो अपने मोबाइल ऑपरेटर कंपनी को कॉल कर अपना सिमकार्ड लॉक कराएं. सिम लॉक होने पर चोरी हुए फोन पर अकाउंट को वेरिफाई नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि इसके लिए एसएमएस या कॉल आना जरूरी है.

नए फोन पर क्या करना है What to do on new phone
जब आप नया फोन लेते हैं तो उस पर नए सिम कार्ड से उसी नंबर को यूज करते हुए WhatsApp एक्टिवेट करें. ये काम करते ही आपकी चोरी हुए फोन पर आपका अकाउंट तुरंत बंद हो जाएगा. कंपनी के मुताबिक, व्हाट्सऐप एक बार में एक ही फोन और फोन नंबर पर एक्टिव हो सकता है.

ये बात जान लीजिए Take care of it
अगर आपका फोन खो गया है और आपने व्हाट्सऐप को अकाउंट डीएक्टिवेट करने के लिए कम्यूनिकेट नहीं किया तो सिम लॉक होने के बाद भी और फोन सर्विस न होने के बाद भी वाई-फाई से WhatsApp का इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपने फोन के खोने से पहले Google Drive, iCloud या OneDrive पर बैकअप बनाया है, तो आप सारे चैट्स दोबारा रीस्टोर कर सकते हैं.

इस मामले में न रहे कन्फ्यूजन Confusion is no more in this case
अगर आपका WhatsApp अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया गया है तो इसका यह मतलब नहीं है कि अकाउंट पूरी तरह से डिलीट हो गया. हां, अगर आप अपना WhatsApp अकाउंट को 30 दिनों तक दोबारा से एक्टिवेट नहीं करते हैं, तब यह पूरी तरह से डिलीट हो जाता है.

Zee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6