itel Alpha 2 Pro Review: क्या ये आपके लिए है Budget Smartwatch?

itel Alpha 2 Pro Review: अगर आपका बजट कम है और आप फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो itel Alpha 2 Pro आपके लिए एक बहुत ही शानदार ऑप्शन है. जानिए और क्या-क्या है खास?
itel Alpha 2 Pro Review: क्या ये आपके लिए है Budget Smartwatch?

itel Alpha 2 Pro Review: क्या आप परफेक्ट और बजट स्मार्टवॉच खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? अगर हां तो हम आपके लिए बजट में एक वॉच लेकर आए हैं, जो धांसू फीचर्स ऑफर करती है. हाल ही में बजट वियरेबल सेगमेंट में itel ने अपनी Alpha 2 Pro स्मार्टवॉच के साथ एक धमाकेदार एंट्री की है. ये खास उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ब्लूटूथ कॉलिंग और ढे़र सारे हेल्थ फीचर्स वाली एक स्टाइलिश स्मार्टवॉच चाहते हैं. हमने इस वॉच को दो हफ्ते तक रिव्यू किया, चलिए जातने हैं इसके फीचर्स और कीमत.

डिजाइन और डिस्प्ले

पहली नज़र में, Alpha 2 Pro का डिजाइन काफी प्रीमियम और अट्रेक्टिव लगा. इसमें मेटल फिनिश के साथ एक स्क्वायर डायल है. ये देखने में हल्की और पहनने में काफी कम्फर्टेबल है.

डिस्प्ले: इसमें 1.96-inch इंच की बड़ी Amoled डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है. डिस्प्ले काफी ब्राइट और कलरफुल है, जिससे धूप में भी इसे देखने में आसानी होती है.

itel Alpha 2 Pro Review Sports mode health features IP68 rating Price under 2,199 is it worth buying

तगड़े हैं स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टवॉच में कीमत के मुकाबले काफी बेहतरीन फीचर्स हैं. जैसे कि?

ब्लूटूथ कॉलिंग: Bluetooth फीचर आज के समय में हर स्मार्टवॉच में होता है. लेकिन 2,199 वाली वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर काफी अच्छा सपोर्ट करता है. आप सीधे अपनी घड़ी से ही कॉल कर सकते हैं और बात कर सकते हैं, क्योंकि इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक दिया गया है. और ये काफी क्लीयर आवाज देता है.

itel Alpha 2 Pro Review Sports mode health features IP68 rating Price under 2,199 is it worth buying

हेल्थ ट्रैकिंग: ये आपकी हेल्थ को भी अच्छे से ट्रेक करता है. इसमें आपको मिलते हैं:

  • 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर
  • SpO2 सेंसर (खून में ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए)
  • स्लीप मॉनिटरिंग
  • स्टेप काउंट

फिटनेस और स्पोर्ट्स मोड्स भी है जबरदस्त

इसमें 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जो आपकी रनिंग, साइकलिंग और अन्य वर्कआउट एक्टिविटीज को सटीक रूप से ट्रैक करते हैं.

वॉटर रेजिस्टेंस: ये IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिसका मतलब ये धूल और पानी में एकदम सेफ है. आप इसे पहनकर वर्कआउट भी कर सकते हैं.

itel Alpha 2 Pro Review Sports mode health features IP68 rating Price under 2,199 is it worth buying

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी: इसमें 300 mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये 10 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम देती है. नॉर्मली यूज करने पर ये वॉच आसानी से 6-7 दिन चल जाती है.

हमारा फैसला

itel Alpha 2 Pro सही मायनों में एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टवॉच है. ये कम कीमत में ब्लूटूथ कॉलिंग, बड़ी डिस्प्ले और सभी जरूरी हेल्थ फीचर्स प्रदान करती है.

ये वॉच किसके लिए बेस्ट है?

  • जो पहली बार स्मार्टवॉच इस्तेमाल कर रहे हैं.
  • जिन्हें कम बजट में ब्लूटूथ कॉलिंग वाली वॉच चाहिए.
  • जो एक स्टाइलिश और लंबी बैटरी लाइफ वाला डिवाइस चाहते हैं.

अगर आपका बजट कम है और आप फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो itel Alpha 2 Pro आपके लिए एक बहुत ही शानदार ऑप्शन है.

itel Alpha 2 Pro Review Sports mode health features IP68 rating Price under 2,199 is it worth buying

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6