&format=webp&quality=medium)
स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी 'फ्लैगशिप लेवल' फीचर्स की बात होती है तो कीमत आसमान छूने लगती है. लेकिन iQOO 15R इस ट्रेंड को चुनौती देता दिख रहा है. बाजार में फ्लैगशिप फोन अक्सर जेब पर भारी पड़ते हैं, लेकिन iQOO 15R अलग राह चुनता है. लेटेस्ट चिपसेट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन लोगों के लिए है जो “कम कीमत में ज्यादा ताकत” चाहते हैं.
यह फोन कंपनी के हाई-एंड मॉडल से सस्ता है, लेकिन साथ ही पावरफुल भी है. इसमें आपको लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी 7,600mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा सेटअप मिलता है. यानी एक ऐसा कॉम्बो जो आम यूजर से लेकर गेमिंग लवर्स तक सबको आकर्षित कर सकता है.
| वेरिएंट | रैम + स्टोरेज | कीमत (₹) |
| बेस मॉडल | 8GB + 256GB | 44,999 |
| मिड वेरिएंट | 12GB + 256GB | 47,999 |
| टॉप वेरिएंट | 12GB + 512GB | 52,999 |
फोन दो कलर्स डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर में उपलब्ध है. बिक्री Amazon, कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है.
iQOO 15R का असली दम इसके प्रोसेसर में है. Snapdragon 8 Gen 5 3nm तकनीक पर बना है, जिससे पावर एफिशिएंसी और स्पीड दोनों बेहतर मिलती हैं.
इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे ऐप्स तुरंत खुलते हैं और बड़े गेम बिना लैग के चलते हैं. कंपनी की सुपरकंप्यूटिंग Q2 चिप 144fps तक गेमिंग और 1.5K रिज़ॉल्यूशन सपोर्ट करती है. अगर आप BGMI या COD जैसे हेवी गेम खेलते हैं, तो यह फोन स्मूद और स्टेबल फ्रेम रेट देने का दावा करता है.
7,600mAh की सिलिकॉन एनोड बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है. आज के समय में ज्यादातर फ्लैगशिप फोन 5,000mAh के आसपास आते हैं, ऐसे में 7,600mAh काफी आगे की बात है.
100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ:
फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है. हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के कारण धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है.
मेटल यूनिबॉडी डिजाइन फोन को मजबूत और प्रीमियम बनाता है. साथ ही IP68 और IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखती है. फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm है.
पीछे की तरफ 50MP Sony LYT-700V मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है. यह फोन 4K वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड कर सकता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा है. OIS की वजह से वीडियो ज्यादा स्टेबल दिखती है.
फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा कर रही है.
AI फीचर्स में शामिल हैं: