In Pics: दिखने में कैसा होगा iPhone 18 Pro? डिजाइन, कलर ऑप्शन और फीचर्स सब आ गए सामने

iPhone 18 Pro Pictures: आईफोन 18 को कंपनी नए Burgundy, Coffee और Purple कलर ऑप्शन में ला सकती है. जानिए किन फीचर्स से लैस होगा iPhone 18 Pro.
In Pics: दिखने में कैसा होगा iPhone 18 Pro? डिजाइन, कलर ऑप्शन और फीचर्स सब आ गए सामने

iPhone 17 की चर्चाएं अभी खत्म भी नहीं हुई कि iPhone 18 के बारे में जोरों शोरों से बाते चल रही है. iPhone 17 सीरीज के बाद से अब सब iPhone 18 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं. लॉन्च से पहले ही इस सीरीज से जुड़ी कुछ खबरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं. हाल ही में फोन के कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी सामने आई थी. जहां इस बार कंपनी ने iPhone 17 Pro मॉडल को Cosmic Orange कलर में पेश किया था. वहीं, iPhone 18 Pro को कंपनी नए Burgundy, Coffee और Purple कलर ऑप्शन में ला सकती है. आइए जानते हैं iPhone 18 Pro से जुड़ी सभी डिटेल्स.

iPhone 18 Pro का डिजाइन और कलर

iPhone 18 Pro के डिजाइन की बात करें तो कहा जा रहा है कि नए आईफोन का डिजाइन iPhone 17 Pro मॉडल जैसा ही होगा. इसका मतलब यह है कि iPhone 18 Pro में भी आपको iPhone 17 Pro मॉडल जैसा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा.

हालांकि, इस बार iPhone 18 Pro के कलर ऑप्शन में कुछ नया देखने को मिल सकता है. लीक हुई जानकारी के मुताबिक, कंपनी iPhone 18 को तीन नए कलर Burgundy, Coffee और Purple ऑप्शन में पेश कर सकती है. आपको बता दें, iPhone 17 Pro मॉडल का Cosmic Orange कलर ऑप्शन काफी पसंद किया गया था.

iphone 18 pro new colors smaller dynamic island powerful chip all details

iPhone 18 Pro के फीचर्स (Specs)

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है और Pro Max मॉडल में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है. ये दोनों ही फोन ProMotion OLED पैनल के साथ आएंगे, जिससे डिस्प्ले काफी स्मूथ और शानदार दिखेगा.

एक और खास बात यह है कि इस बार डिस्प्ले में मिलने वाला Dynamic Island साइज में थोड़ा छोटा हो सकता है. यह उन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है जो बड़े Dynamic Island से परेशान थे. इसके अलावा, नए मॉडल्स में Apple की लेटेस्ट और पावरफुल A20 Pro चिप दी जा सकती है, जो फोन को और भी तेज और दमदार बनाएगी. फिलहाल, कंपनी ने नई सीरीज से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. इसलिए ये सभी लीक्स और अटकलें सिर्फ अनुमान हैं. लॉन्च के वक्त ही हमें सभी सही डिटेल्स पता चलेंगी.

iphone 18 pro new colors smaller dynamic island powerful chip all details

क्या iPhone 18 Pro में मिलेगा कुछ खास?

जैसे कि हमने ऊपर बताया, iPhone 18 Pro में कुछ नए कलर ऑप्शन और एक छोटा Dynamic Island देखने को मिल सकता है. प्रोसेसर भी अपग्रेडेड होगा, जो हर साल होता है. लेकिन क्या इस बार कुछ ऐसा खास होगा जो यूजर्स को चौंका देगा? अभी तक की लीक्स से ऐसा कुछ बड़ा खुलासा नहीं हुआ है.

Apple हमेशा अपने फोन्स में कुछ नया करने की कोशिश करता है, चाहे वह कैमरा हो, बैटरी हो या फिर कोई नया सॉफ्टवेयर फीचर. उम्मीद है कि iPhone 18 Pro सीरीज में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा जो इसे पिछले मॉडल्स से बेहतर बनाएगा.

iphone 18 pro new colors smaller dynamic island powerful chip all details

iPhone 18 Pro: एक नजर में

फीचरiPhone 18 Pro (लीक)
डिजाइनiPhone 17 Pro जैसा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल
डिस्प्ले साइज6.3 इंच (Pro), 6.9 इंच (Pro Max)
डिस्प्ले टाइपProMotion OLED पैनल
Dynamic Islandसाइज में थोड़ा छोटा
प्रोसेसरA20 Pro चिप
कलर ऑप्शनBurgundy, Coffee, Purple

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: iPhone 18 Pro कब लॉन्च होगा?

A1: अभी Apple ने iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. आमतौर पर, Apple हर साल सितंबर में नए iPhone मॉडल लॉन्च करता है.

Q2: iPhone 18 Pro में कौन से नए कलर ऑप्शन मिलेंगे?

A2: लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro को Burgundy, Coffee और Purple जैसे नए कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है.

Q3: क्या iPhone 18 Pro का डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही होगा?

A3: हां, लीक्स की मानें तो iPhone 18 Pro का डिजाइन iPhone 17 Pro मॉडल जैसा ही होगा, जिसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा.

Q4: iPhone 18 Pro में डिस्प्ले का साइज क्या होगा?

A4: iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है.

Q5: क्या iPhone 18 Pro में Dynamic Island छोटा होगा?

A5: हां, लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 18 Pro में Dynamic Island का साइज थोड़ा छोटा हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6